Explainer: क्या है सूडान संकट और क्यों चला रहा भारत वहाँ 'ऑपरेशन कावेरी'

 
Explainer: क्या है सूडान संकट और क्यों चला रहा भारत वहाँ 'ऑपरेशन कावेरी'

Sudan Crisis: अफ्रीकी देश सूडान इस समय गृहयुद्ध की चपेट मे है। यहां सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच सत्ता पर कब्जे को लेकर जंग छिड़ी हुई है। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। राजधानी खार्तूम में स्थित मुख्य एयरपोर्ट सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच लड़ाई का स्थल रहा है. इन सबके बीच कई देश बीते कई दिनों से अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं. भारत ने भी सूडान में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सूडान में करीब 4,000 भारतीय रहते हैं। मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल के विदेश मामलों के जानकार डॉ अभिषेक खरे से जानें क्या है सूडान संकड क्यों ये गहराता जा रहा है।

सत्ता पर कब्जे की जंग

सूडान की सेना ने अक्टूबर 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से वह एक संप्रभु परिषद के माध्यम से देश चला रही है. सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना और शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बलों के बीच लगातार खींचतान जारी है. भीषण लड़ाई के बीच दोनों पक्ष तोपखानों, भारी गोलाबारूद और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं. दोनों के बीच सत्ता पर कब्जे को लेकर जंग छिड़ी हुई है. एक तरफ सत्ता की बागडोर संभाल रखे सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अब्देल फत्ताह बुरहान और दूसरी तरफ अर्धसैनिक बलों, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डागलो के बीच संघर्ष चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन कावेरी’

भारत ने सूडान में फंसे लगभग 4,000 भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए आपरेशन कावेरी शुरू हो गया है। करीब 500 भारतीय सूडान के बंदरगाह पहुंच गए हैं कई और रास्ते में हैं।’ ‘हमारे जहाज और विमान उन्हें (नागरिकों) घर वापस लाने के लिए तैयार हैं। सूडान में हमारे बंधुओं को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध।’


ये भी पढ़ें: उत्तराखंड पब्लिक स्कूल हुआ सील, अधर में लटका 1,500 बच्चों का भविष्य, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

Tags

Share this story