'मेरी एक जेब में ब्राह्मण,एक में बनिए' किस दिग्गज नेता ने दिया बयान?

 
'मेरी एक जेब में ब्राह्मण,एक में बनिए' किस दिग्गज  नेता ने दिया बयान?

मेरी एक जेब में ब्राह्मण, एक में बनिए। ये बयान अभी मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बयान को मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी.मुरलीधर राव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा।

मध्य प्रदेश की राजनीति में सीटों का बंटवारा कुछ ऐसा है कि चंद फरेब कर कर कोई भी सरकार सत्ता बना सकता है। इसलिए दोनों पार्टी एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ता।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1457676400425459715?t=kkW0oMCQgMCa3C2tbYKvBg&s=19

आज मौका कांग्रेस के पास है। मौका का बाजा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान है। तभी तो पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर मुरलीधर राव के इस बयान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्य प्रदेश के प्रभारी कह रहे हैं कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण हैं। यह तो इन वर्गों का घोर अपमान है। भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती हैं, उनकी जेब में हैं।"

WhatsApp Group Join Now

"जिस वर्ग के नेताओं ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभाई है। उन वर्गों का यह कैसा सम्मान…? भाजपा के नेता सत्ता के नशे व अहंकार में चूर हो गए हैं। यह तो पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है। भाजपा नेतृत्व इसके लिए इन वर्गों से अविलंब माफी मांगे।" आगे कमलनाथ ट्वीट करते है।

कांग्रेस के नेताओं के द्वारा बार-बार आरोप लगाने के बाद भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने कहा कि भाजपा, मजबूती के साथ ब्राह्मणों को साथ रखती है। कांग्रेस तिल का ताड़ बनाने की कोशिश करती है। कांग्रेस को किसी वर्ग का समर्थन नहीं मिल रहा। इसलिए कांग्रेस पागल हो गई है और दिवालियापन से गुजर रही है।

https://youtu.be/ve4PhUP0JgI

ये भी पढ़ें: पद्य पुरस्कार के वास्तविक हकदार की कहानी और तस्वीर

Tags

Share this story