वेटिकन सिटी में नहीं होता बच्चों का जन्म, जानिए क्यों है ऐसा अजीब नियम?

नई दिल्ली। हम जिस दुनिया में रहते हैं, वहां कई देश अपने अनोखे नियमों और रहस्यों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वेटिकन सिटी का एक ऐसा नियम है, जो हर किसी को चौंका देता है। इस देश में कोई महिला बच्चे को जन्म नहीं दे सकती, और बीते 95 सालों से यहां एक भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ है।
डिलीवरी से पहले महिला को देश से बाहर भेज दिया जाता है
अगर कोई महिला गर्भवती हो जाती है और उसका डिलीवरी टाइम नजदीक आता है, तो उसे वेटिकन सिटी से बाहर भेज दिया जाता है। बच्चे के जन्म के बाद वह फिर से वापस आ सकती है, लेकिन प्रसव इस देश में नहीं हो सकता।
न अस्पताल, न डिलीवरी रूम
वेटिकन सिटी में एक भी अस्पताल नहीं है। प्राकृतिक प्रसव की भी अनुमति नहीं है। कई बार वहां अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन देश के छोटे क्षेत्रफल (महज 118 एकड़) के कारण हर बार इसे रद्द कर दिया गया।
बीमार या प्रेग्नेंट लोगों के लिए क्या व्यवस्था है?
जब भी कोई नागरिक बीमार होता है या गर्भवती महिला को मेडिकल सहायता की जरूरत होती है, तो उसे:
-
रोम के अस्पतालों में भेजा जाता है, या
-
उसे उसके मूल देश वापस भेज दिया जाता है
वेटिकन सिटी का यह नियम क्यों अनोखा है?
-
यह दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश है
-
वहां केवल 800 लोग रहते हैं, जिनमें ज़्यादातर कैथोलिक चर्च से जुड़े पुरुष होते हैं
-
देश का धार्मिक और सांस्कृतिक चरित्र भी इस नियम की वजहों में शामिल है