एक प्रधानमंत्री की ऐसी तस्वीर क्यों? बड़े पत्रकार ने उठाया सवाल

 
एक प्रधानमंत्री की ऐसी तस्वीर क्यों? बड़े पत्रकार ने उठाया सवाल

कल सोशल मीडिया पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौत की खबर वायरल हो गई। फिर शाम के वक्त मनमोहन सिंह की तस्वीर आई। जिसमें वह अस्पताल में भर्ती थे।

बीबीसी के पत्रकार विश्वास दीपक इस फोटो पर सवाल उठाते हुए पूछते हैं कि आपने अटल बिहारी वाजपेई की ऐसी तस्वीर देखी है कभी? उनकी हालत इससे भी ज्यादा और ज्यादा दिनों तक खराब थी. लेकिन तस्वीर जारी करना तो दूर कोई उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा तक नहीं कर सकता था। लिखना तो और भी दूर की बात थी।

एक प्रधानमंत्री की ऐसी तस्वीर क्यों? बड़े पत्रकार ने उठाया सवाल
Image credits: Twitter

मैंने कई बार कोशिश की थी। उनसे मिलने तक में पाबंदी थी। मिलने वालों का इतिहास खंगाला जाता था। जॉर्ज फर्नांडिस, जसवंत सिंह भी लंबे समय तक बीमार रहे लेकिन उनकी भी कोई ऐसी तस्वीर सामने नहीं आई। फिर मनमोहन सिंह की ऐसी तस्वीर क्यों जारी की गई? क्या मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री नहीं थे? क्या उन्हें प्राइवेसी का हक नहीं?

WhatsApp Group Join Now

यह तस्वीर बीजेपी के प्रोपगंडा का हिस्सा है. जब तक मनमोहन सिंह राजनीति में सक्रिय रहे उनके खिलाफ़ तमाम तरह के प्रोपगंडा किए गए। अभी भी उनको, उनके एकांत में, उनके परिवार के साथ नहीं छोड़ा जा रहा।

स्वास्थ्य मंत्री, मांडविया मनमोहन सिंह को देखने नहीं गए थे। वो वल्चर पॉलिटिकल टूरिज्म करने गए थे। अगर उनके अंदर संवेदना होती, वो एक बीमार वृद्ध को देखने गए होते तो यह तस्वीर सामने नहीं आती।

https://youtu.be/QMcHVJnEftw

ये भी पढ़ें: सावरकर और गांधी मुलाकात: जब सावरकर के दर से खाली हाथ और भूखे पेट लौटे थे गांधी

Tags

Share this story