YouTube India ने ₹21,000 Cr दिए Creators को, करेगा ₹850 Cr का निवेश

 
YouTube India ने ₹21,000 Cr दिए Creators को, करेगा ₹850 Cr का निवेश

YouTube इंडिया के सीईओ नील मोहन ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड इंटरटेनमेंट समिट (WAVES) में एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों में YouTube ने भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को ₹21,000 करोड़ की कमाई का हिस्सा दिया है। यह आंकड़ा भारतीय क्रिएटर इकोनॉमी की तेजी से हो रही ग्रोथ को दर्शाता है।

नील मोहन ने यह भी खुलासा किया कि पिछले एक साल में भारतीय YouTube चैनलों पर 100 मिलियन (10 करोड़) वीडियो अपलोड हुए हैं, जिनमें से 15,000 क्रिएटर्स ने 1 मिलियन (10 लाख) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ Creator Ecosystem बन चुका है।

WhatsApp Group Join Now

भारत के लिए YouTube का अगला प्लान

YouTube भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए ₹850 करोड़ का निवेश करेगा। यह निवेश अगले दो वर्षों में भारत के उभरते क्रिएटर्स को ग्लोबल दर्शकों तक पहुँचाने, लोकल टैलेंट को पहचान दिलाने, और डिजिटल इकॉनमी को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा।

नील मोहन ने कहा:

"भारत अब केवल फिल्म और म्यूजिक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक ‘Creator Nation’ के रूप में उभर चुका है। YouTube की ताकत यही है कि वह भारत जैसे देशों के कोनों से निकले टैलेंट को भी ग्लोबल ऑडियंस से जोड़ सकता है।"

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय कंटेंट को विदेशों में 45 बिलियन घंटे तक देखा गया है, जो कि YouTube पर भारत की बढ़ती ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दिखाता है।

Tags

Share this story