Health Tips: 3 महीने के बच्चे में नजर नहीं आ रहे ये संकेत ? पेरेंट्स बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं
Health Tips: अगर आपके घर भी घर में नया सदस्य यानी बच्चा पेदा हुआ है और तीन महीने हो गए हैं तो आपको बहुत ध्यान रखने कि जरूरत है। 3 महीने का शिशु जन्म के समय से अब थोड़ा सेहतमंद हो चुका होता है। मां के दूध से मिले पोषण से तीन महीने के बच्चे का काफी विकास हो चुका होता है।उम्र के हिसाब से शिशु को डेवलपमेंट स्केल पर कई चीजें और स्किल सीखने होते हैं और यह बात 3 महीने के शिशु पर भी लागू होती है।अगर आपका बच्चा तीन महीने का हो गया है या होने वाला है, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस उम्र के बच्चे क्या-क्या करना सीख जाते हैं।
शिशु का बौद्धिक विकास
जब आप खाना बनाती हैं, सफाई करती हैा या कोई और दिलचस्प काम करती हैं, तो शिशु आपके एक्शन को कॉपी करने की कोशिश करता है। आप जो भी शिशु से कहते हैं, उसके रिस्पॉन्स में शिशु कई तरह की अलग-अलग आवाजें निकालता है। कहीं से कोई आवाज आने या पुकारने पर शिशु उस ओर गर्दन घुमाकर देखने लगता है। अब शिशु आपको दूर से भी देख सकता है। इसका मतलब है कि अब शिशु को दूर की चीजें भी दिखने लगी हैं।
फिजिकल डेवलपमेंट
जब आप बच्चे की नजर के सामने से कोई चीज हटाते हैं, तो वो उस चीज को लगातार देखता रहता है और देखता है कि आप उसे कहां ले जा रहे हैं। पेट के बल लेटने पर शिशु अपने सिर को 45 डिग्री तक घुमा सकता है और अपने आसपास की चीजों को देख सकता है। इससे शिशु की गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।जब आप अपने शिशु को ऊपर उठाते हैं, तो वो अपने पैरों पर सारा वजन डालने की कोशिश करता है। अभी बच्चा आपकी मदद से खड़े होने की कोशिश कर सकता है। अब शिशु पहले से कम सोने लगेगा।
इंटरैक्ट करने पर आवाजें निकालता
शिशु अपने भाई-बहन की पहचान होने लगती है और वो उनसे इंटरैक्ट करने पर आवाजें निकालता है। इतना बड़ा शिशु अजनबियों से दूर रहना पसंद करता है और उनके आसपास होने पर शांत ही रहता है। तीन से चार महीने का शिशु पहली बार हंसना शुरू करता है। अब आपका बच्चा आपकी ओर देखकर मुस्कुरा सकता है।