ये Fruits दिलाएंगे जोड़ों के दर्द और डॉक्टर के क्लीनिक से परमानेंट छुटकारा, आप खाते हैं या नहीं?

 
ये Fruits दिलाएंगे जोड़ों के दर्द और डॉक्टर के क्लीनिक से परमानेंट छुटकारा, आप खाते हैं या नहीं?

हड्डियों और जोड़ों का दर्द आज के समय में एक आम बात हो चुकी है। पहले यह समस्या अक्सर बुजुर्गों को हुआ करती थी लेकिन अब बच्चे और युवा भी इस समस्या के शिकार तेजी से बन रहे हैं। खाने में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी इस समस्या का मुख्य कारण है। हालांकि हमारी सुस्त जीवनशैली भी इस समस्या के प्रमुख कारणों में से एक बड़ा कारण है।

विटामिन डी जिसका मुख्य स्त्रोत सूर्य है और कैल्शियम दूध में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। शहर में रह रहे लोग व्यस्त दिनचर्या की वजह से न तो विटामिन डी सही से ले पाते हैं और न ही शुद्ध दूध का सेवन कर पाते हैं। कैल्शियम और विटामिन डी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में आपको स्वस्थ रखने के लिए आज हम आपके लिए कुछ फलों की सूची लाएं हैं जिसका सेवन करके आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
ये Fruits दिलाएंगे जोड़ों के दर्द और डॉक्टर के क्लीनिक से परमानेंट छुटकारा, आप खाते हैं या नहीं?
source: pixabay

सेब का सेवन रोजाना करें

सेब से आपके शरीर को कैल्शियम और विटामिन सी मिलता है। यह दोनों ही पोषक तत्व कोलेजन और हड्डियों के नए टिश्यू बनाने के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा सेब एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है।

ये Fruits दिलाएंगे जोड़ों के दर्द और डॉक्टर के क्लीनिक से परमानेंट छुटकारा, आप खाते हैं या नहीं?
source: pixabay

स्ट्रॉबेरीज का सेवन करें

स्ट्रॉबेरी फ्री रैडिकल डैमेज के प्रभाव को कम करती है और हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करती है। इससे मिलने वाले पोषक तत्व शरीर में नई हड्डियों का निर्माण करते हैं।

ये Fruits दिलाएंगे जोड़ों के दर्द और डॉक्टर के क्लीनिक से परमानेंट छुटकारा, आप खाते हैं या नहीं?
source: pixabay

अनानास पोटैशियम का मुख्य स्त्रोत

अनानास कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर होता है। अनानास में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में मौजूद एसिड के भार को कम करता है। जिससे कैल्शियम की कमी दूर होती है।

ये Fruits दिलाएंगे जोड़ों के दर्द और डॉक्टर के क्लीनिक से परमानेंट छुटकारा, आप खाते हैं या नहीं?
source: pixabay

संतरा विटामिन डी की कमी को दूर करता है

कोरोना काल में विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए आप लोगों ने संतरे का सेवन जरुर किया होगा। क्या आपको पता है कि संतरे का रस आपके शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी दोनों प्रदान करता है। रोजाना संतरे के जूस पीने से ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचा जा सकता है।

ये Fruits दिलाएंगे जोड़ों के दर्द और डॉक्टर के क्लीनिक से परमानेंट छुटकारा, आप खाते हैं या नहीं?
source: pixabay

कीवी भी देता है हड्डियों को ताकत

कीवी में सबसे अधिक लगभग 60 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है। यह हड्डियों की मजबूती, दांतों की संरचना को विकसित करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में जिद्दी Blackheads से पाएं जड़ से छुटकारा, इन घरेलू टिप्स में छुपा है इनका इलाज

Tags

Share this story