Anti Gravity Places: देखें दुनिया की ऐसी जगहें जहां हवा में उड़ता है पानी

 
Anti Gravity Places: देखें दुनिया की ऐसी जगहें जहां हवा में उड़ता है पानी

Anti Gravity Places: ये तो हम सभी को पता है कि गुरुत्वाकर्षण के बिना ये पृथ्वी कुछ भी नहीं है। हमारी पृथ्वी इसी गुरूत्वाकर्षण के नियम को फॉलो करती है। हम जब भी कोई चीजें ऊपर फेंकते हैं तो वह अपने आप नीचे गिर जाती है। लेकिन अगर इसी दुनिया में कुछ ऐसी चीजें होने लग जाए जो गुरुत्वाकर्षण नियम के ठीक विपरीत हो तो आप उसे क्या कहेंगे?

आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी रहस्यमय Anti Gravity Places के बारें में बताएंगे जहां ग्रेविटी जीरो है।

  • रिवर्स वॉटरफॉल, भारत

भारत के महाराष्ट के कोंकण इलाके में कवालशेत प्वाइंट नाम की जगह है। Anti Gravity Places में वॉटरफॉल नीचे से ऊपर की ओर जाते देखा जा सकता है। यहां पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है। लोगों का मानना है की यह ग्रेविटी न होने की वजह से है। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादा हवा के दबाव के कारण ऐसा होता है।

WhatsApp Group Join Now
  • मैगनेटिक हिल्स, भारत

भारत के लेह कारगिल मार्ग पर लेह से करीब 30 किलोमीटर की दूरी और समुद्रतल से 14000 की ऊंचाई पर स्थित इस जगह की जादू आप यहां देख सकते हैं। Anti Gravity Places के ऊपर से उड़ने वाले जहाज़ भी अपनी ऊंचाई को बढ़ा लेते है। कई पायलट्स ने इसके शक्ति का एहसास किया है।वैज्ञानिकों के अनुसार यह जगह गुरुद्वारा प्लेटेयू साहिब के निकट है, जिसको वजह से यहा उसका असर देखने को मिलता है। इसी वजह से इसका नाम मिस्ट्री हिल या ग्रेविटी हिल पड़ा।

3. रिवर्स वॉटरफॉल, इंग्लैंड

इंग्लैंड के इस वॉटरफॉल को जादुई करार दिया गया। यह वह स्थान है, जहाँ किंडर नदी एक निश्चित बिंदु तक नीचे की ओर बहती है और फिर तेज़ हवा के झोंकों के कारण ऊपर की ओर बहने लगती है जो पानी को ऊपर की ओर बहने के लिए मजबूर करती है।

 4.हूवर डैम, अमेरिका

221.4 मीटर ऊंचा हूवर डैम पूर्वी अमेरिका के मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक है। इस जगह पर आप जब पानी की बोतल खोलेंगे तो यहां पानी नीचे गिरने की जगह ऊपर की ओर चला जाता है। Anti Gravity Places पर आप कोई हल्की वस्तु भी फेंकते है तो ऐसा ही होता है। हालांकि वैज्ञानिक का मत है कि इस डैम का निर्माण ऐसा है कि हवा का प्रवाह बहुत तेज़ हो जाता है। किनारों से हवा का प्रवाह ऊपर की ओर होता है।

5. माउंट अरगतास, तुर्की/आर्मेनिया

तुर्की और आर्मेनिया के बॉर्डर पर स्थित इस जगह पर हजारों लोग एंटी ग्रेविटी महसूस करने आते हैं। अगर आप अपने वाहन का इंजन बंद करके यहां मात्र खड़ा कर दे, तो वह हवा में हल्का सा ऊपर उठ जाएगी। नदी भी इस जगह उल्टी दिशा में बहती हुई देखी जा सकती है।

6. स्पूक हिल्स, अमेरिका

अमेरिका में फ्लोरिडा के लेक वेल्स रिज पर स्थित स्पूक हिल एक ऐसी जगह है यहां अगर आप रुकते हैं और अपनी कार पार्क करते हैं, तो यह स्वचालित रूप से ढलान की विपरीत दिशा में खींची जाती है। यह यहां गुरुत्वाकर्षण बल की अनुपस्थिति के कारण होता है।

यह भी पढ़ें- Hair Care: अब बाहर जाने में ना करें शरम इन टिप्स से तुरंत दूर हो जाएगी बालों की सफेदी

Tags

Share this story