क्या आप पीते हैं Copper के बर्तन में पानी? क्या सच में ये है फायदेमंद या है कोई बड़ा मिथक?

 
क्या आप पीते हैं Copper के बर्तन में पानी? क्या सच में ये है फायदेमंद या है कोई बड़ा मिथक?

Copper के बर्तन में पानी पीने की सलाह आपने जरुर सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसा करने के लिए हमें क्यों कहा जाता है? अगर नहीं जानते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि Copper के बर्तन में पानी पीना क्यों सेहतमंद होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है Copper

 आयुर्वेद का भी मानना है कि सुबह के समय खाली पेट Copper के बर्तन में पानी का सेवन करना चाहिए। दरअसल बेहतर शरीर के लिए कॉपर को एक आवश्यक मिनरल माना गया है। कॉपर, आयरन के साथ मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता, तंत्रिका और हड्डियों को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। साइंस का मानना है कि Copper यानि कॉपर में बैक्टीरिया खत्म करने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा तांबा शरीर में उपलब्ध फैट मेटाबॉलिज्म के लिए काफी आवश्यक होता है। Copper फैट सेल्स को एनर्जी में बदलने का काम करता है।

वजन कम करने में Copper महत्वपूर्ण

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें Copper के बर्तन में सुबह पानी जरुर पीना चाहिए। इसके अलावा दिमाग के लिए भी Copper आवश्यक होता है। यह दिमाग में मौजूद न्यूरोट्रांसमीटर को कंट्रोल करने के लिए काफी मदद करता है। इससे आपकी मेमोरी पावर बढ़ती है साथ ही पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी बीमारी के लक्षण कम होते हैं।

क्या आप पीते हैं Copper के बर्तन में पानी? क्या सच में ये है फायदेमंद या है कोई बड़ा मिथक?
source: pixabay

जोड़ों के दर्द में सहायक है

 जोड़ों या घुटनों के दर्द से राहत दिलाने के लिए Copper को महत्वपूर्ण माना गया है। तांबे में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।

 रात को सोने से पहले Copper के बर्तन में पानी भरकर रख दें सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें। इससे तांबे के बर्तन में मौजूद Copper आपके शरीर में जाएगा और आपको इससे फायदा होगा।

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़ें- गर्मी में नहीं खाना चाहते हैं हैवी फूड, तो आसान तरीके से बनाएं हेल्दी Palak Khichadi

Tags

Share this story