Shilajit benefits: शिलाजीत के तगड़े फायदे सुनकर आपके शरीर में तुरंत आ जाएगी फुर्ती, जानकर जरूर करेंगे इसे ट्राय

 
Shilajit benefits: शिलाजीत के तगड़े फायदे सुनकर आपके शरीर में तुरंत आ जाएगी फुर्ती, जानकर जरूर करेंगे इसे ट्राय

शिलाजीत के नाम से अधिकतर लोग परिचित होते हैं। यह हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक खनिज पदार्थ होता है। यह कई औषधीय पेड़- पौधों के सड़ने के बाद तैयार होता है। शिलाजीत के कई फायदे ( Shilajit benefits) हैं, यह लंबी उम्र और कई अन्य बीमारियों के लिए हजारों वर्षों से उपयोग किया जा रहा है। शिलाजीत सदियों पुराने, विघटित पौधों से बना है जो कि विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों का मजबूत स्त्रोत है। यह एक शक्तिशाली अनुकूलन है, जो सभी प्रकार के मानसिक और शारीरिक तनाव से बचाव में मदद करता है।

आयुर्वेद में शिलाजीत को रसायन शक्तिवर्द्धक कहा गया है क्योंकि इससे संपूर्ण सेहत में सुधार आ जाता है। शिलाजीत का अर्थ पहाड़ों को जीतने वाला और कमजोरी को दूर करने वाला होता है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शिलाजीत कितना गुणकारी होता है। तो आईये जानते हैं शिलाजीत के सेवन के क्या क्या हैं फायदें ( Shilajit benefits) -

WhatsApp Group Join Now
Shilajit benefits: शिलाजीत के तगड़े फायदे सुनकर आपके शरीर में तुरंत आ जाएगी फुर्ती, जानकर जरूर करेंगे इसे ट्राय
source: pexels

शिलाजीत के फायदे ( Shilajit benefits)

यौन शक्ति बढ़ाता है शिलाजीत

शिलाजीत ऊर्जा व शक्ति का दूसरा नाम है। यह कोशिकाओं को पुनर्जीवित करके कमजोरी और बुढ़ापे के लक्षणों को दूर करता है तथा शरीर को यौवन और फुर्ती से भरता है। यह यौन शक्ति को बढ़ाकर यौन संभोग को आनंदित बना देता है।

यौन विकारों को करता है दूर

यौन विकारों के लिए शिलाजीत बहुत ही अच्छा टॉनिक माना गया है। यह लोगों लिंगों में यौन इच्छा और क्षमता को बढ़ाता है साथ ही यौन संबंधित रोगों को दूर करता है। यह बांझपन को दूर कर गर्भ धारण करने में भी बेहद सहायक माना गया है।

स्पर्म काउंट को भी बढ़ाता है शिलाजीत

शिलाजीत को अगर आप दूध में मिलाकर पीते हैं तो इससे आपके स्पर्म काउंट में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी होती है। आपको बता दें कि इसका दावा एक वैज्ञानिक अध्ययन में किया जा चुका है।

Shilajit benefits: शिलाजीत के तगड़े फायदे सुनकर आपके शरीर में तुरंत आ जाएगी फुर्ती, जानकर जरूर करेंगे इसे ट्राय
source: tOrange,biz

एनीमिया की समस्या का है इलाज

शरीर में खून की कमी को एनीमिया की समस्या कहते है। महिलाओं में आयरन की कमी से होने वाली समस्या अक्सर देखने को मिलती है। शिलाजीत में ह्मूमिक एसिड और आयरन पाया जाता है। शिलाजीत का सेवन करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया को मदद मिलती है और एनर्जी आती है।

पेशाब की दिक्कत

शिलाजीत का सेवन पेशाब संबंधित समस्याओं से भी राहत प्रदान करता है। यह गुर्दों और मूत्राशय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से पेशाब में जलन और पथरी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Shilajit benefits: शिलाजीत के तगड़े फायदे सुनकर आपके शरीर में तुरंत आ जाएगी फुर्ती, जानकर जरूर करेंगे इसे ट्राय
source: pxfuel.com

अच्छी नींद लाने में मददगार

नींद ना आने की समस्या टेस्टोस्टोरोंस हार्मोंन की कमी के कारण होता है। जबकि शिलाजीत खाने से यह हार्मोंन बढ़ जाते हैं इसलिए सोने से पहले इसका सेवन करना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।

याद्दाश्त में होगी बढ़ोतरी

इसके सेवन के कई फायदे हैं जिसमें से याद करने की क्षमता में बढ़ोतरी भी है। दरअसल शिलाजीत में फुल्विक एसिड पाया जाता है। यह एसिड दिमाग की कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी करता है और मेमोरी पॉवर को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- Relationship Tips: इन 5 तरह के लड़कों को लड़कियां करती हैं ना पसंद, आप में भी तो नहीं ये आदतें

जरूर देंखे- Omega 3 benefits and side effects | ओमेगा-3 के फायदे और नुकसान

https://youtu.be/DRM2jo4iUaM

Tags

Share this story