सर्दियों में हरा धनिया खाने के फायदे, शरीर की ये 5 बीमारियां होती है दूर
Green Coriander Benefits: सर्दी हो या गर्मी हरा धनिया दोनों ही मौसम में काफी इस्तेमाल होता हैं। हरा धनिया भोजन के स्वाद को बढ़ाता हैं। इसे सब्जी में डालने के साथ-साथ आटे, चटपटी चटनी या परांठे में भी मिलाकर खाया जा सकता है, जिसे लोगों द्वारा बेहद पसंद भी किया जाता हैं। हरे धनिये में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। हरा धनिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। हरा धनिया खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती हैं। इसको खाने से संक्रमण से बचाव और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं। आइए जानते है हरा धनिया खाने से क्या लाभ मिलते है और यह कौन-कौन से रोगों से बचाता हैं? हरे धनिये को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए –
पोषक तत्वों से भरा है हरा धनिया
हरे धनिये की पत्तियों में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन डी जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
इम्यूनिटी को बढ़ाता है
हरा धनिया इम्यूनिटी को मजबूत बनाता हैं। सर्दियों में मौसमी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर धनिया की पत्तियों का सेवन किया जा सकता हैं। हरे धनिये में विटामिन सी मौजूद होता है जो मौसमी संक्रमण को कम करने में मदद करता है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखता हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
हमारी आंखें लगातार पूरा दिन टीवी, मोबाइल फोन और लैपटॉप की स्क्रीन पर टिकी होती हैं। जिससे हमारी आंखें गंभीर रूप से प्रभावित होती हैं। लेकिन, हरा धनिया आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। हरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके अलावा, आंखों में खुजली और जलन को खत्म करने के लिए धनिया का इस्तेमाल किया जाता है और आंखों में दर्द की समस्या भी दूर होती हैं।
पाचन तंत्र को ठीक रखता है
हरे धनिये की पत्तियों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं। इसे डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र ठीक रहता हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और अपच, गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से भी राहत दिलाता हैं। सर्दियों में हरा धनिया खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल होता है
हरा धनिया ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता हैं। डाइबिटीज के मरीजों के लिए हरा धनिया किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं होता हैं। इसको खाने से डायबिटीज होने का खतरा भी कम होता हैं। डाइबिटीज के मरीजों को रोजाना हरा धनिया खाना चाहिए। ऐसा करने से खून में इन्सुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता हैं।
हार्ट को स्वस्थ रखता है
धनिया के पत्ते सेहत के साथ हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। ऐसे में हरा धनिया हार्ट से जुड़ी समस्याओं और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता हैं। यह हमारे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल करता हैं।