Anti Mosquito Plants: घर में लगाएंगे ये पौधे तो आसपास नहीं फटकेगा एक भी मक्खी मच्छर

 
Anti Mosquito Plants: घर में लगाएंगे ये पौधे तो आसपास नहीं फटकेगा एक भी मक्खी मच्छर

Anti Mosquito Plants: गर्मी शुरु होते ही दिन में मक्खी तो रात में मच्छरों के हमले शुरु हो जाते हैं। गर्मी के बाद आती है बरसात तब इनका आक्रमण और भी तेज हो जाता है। आप ना तो कमरे के अंदर बैठ सकते हैं और ना ही कमरे के बाहर क्योंकि मच्छरों का हमला चारों तरफ होता है। मच्छरों के काटने से त्वचा चकत्ते, रैशेज और रेडनेस होने लग जाते हैं। ऐसे में आप कई कैमिकल युक्त प्रोडक्ट स्किन और आसपास के वातावरण के लिए इस्तेमाल करते हैं जो आपके लिए बहुत घातक होते हैं।

ऐसे में हमारे पास आपकी समस्या का समाधान मौजूद है। वह है Anti Mosquito Plants जो आपके घर से मच्छरों और मक्खियों को दूर भगा सकते हैं।

Anti Mosquito Plants: यूकेलिप्टस प्लांट

Anti Mosquito Plants: घर में लगाएंगे ये पौधे तो आसपास नहीं फटकेगा एक भी मक्खी मच्छर
SOURCE: pixabay

क्या आपको पता है यूकेलिप्टस प्लांट से आप मक्खी और मच्छरों से दूर भगा सकते हैं। अपने पत्ते और अपनी स्ट्रॉन्ग सेंट के लिए प्रसिद्ध, यूकेलिप्टस की पत्तियों और तेल से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। इस Anti Mosquito Plants की स्ट्रॉन्ग स्मेल मक्खियों और अन्य कीटों को रोकती है। हालांकि, इसकी पत्तियों से प्राप्त तेल और भी अधिक शक्तिशाली होता है। आप इन्हें अपने गार्डेन या बालकनी में लगा सकते हैं। नहीं तो इसके पत्तों को इकट्ठा करके मच्छर और मक्खी भगाने के लिए रखें। 

WhatsApp Group Join Now

Anti Mosquito Plants: सिट्रोनेला

Anti Mosquito Plants: घर में लगाएंगे ये पौधे तो आसपास नहीं फटकेगा एक भी मक्खी मच्छर
SOURCE: pixabay

दरअसल सिट्रोनेला मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक प्राकृतिक रेपेलेंट आइडिया है। पैटियो कैंडल्स में भी इसके ऑयल का इस्तेमाल होता है, ताकि बाहर डिनर करते वक्त इन्हें जलाएं तो मच्छर आपके आसपास न भटकें। आपको इसके बारे में एक और रोचक बात बता दें कि इस Anti Mosquito Plants का दूसरा नाम ही 'ओडोमास' है, अब सोचिए फिर यह कैसे मच्छर नहीं भगाएगा? लेकिन आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि सिट्रोनेला वास्तव में एक घास है जिसे आप अपने यार्ड में लगा सकते हैं।

Anti Mosquito Plants: लेमन ग्रास

Anti Mosquito Plants: घर में लगाएंगे ये पौधे तो आसपास नहीं फटकेगा एक भी मक्खी मच्छर
SOURCE: pixabay

चाय में डालने के कई लोग लेमन ग्रास का उपयोग करते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि इससे आप मच्छरों को भी दूर भगा सकते हैं। लेमन ग्रास एक अन्य अद्भुत मस्किटो रेपेलेंट है है इसके फूल में सिट्रोनेला नामक इंग्रीडिएंट होता है जो ऐसा प्राकृतिक तेल है जिससे मक्खी मच्छर जैसे अन्य कीड़े दूर भागते हैं। Anti Mosquito Plants लेमन ग्रास का उपयोग मेडिसिनल यूज में भी किया जाता है।

Anti Mosquito Plants: बे ट्री

Anti Mosquito Plants: घर में लगाएंगे ये पौधे तो आसपास नहीं फटकेगा एक भी मक्खी मच्छर
SOURCE: pixabay

आप अपने किचन में खाना बनाने के लिए इसका उपयोग तो करते ही हैं। इससे मक्खी और मच्छर को भगाना भी आसान है। इनमें एक तीखी खुशबू वाला तेल होता है जो उसके आसपास के किसी भी कीड़े भगाने में बड़ा काम आ सकता है। आप इसे अपने घर के आसपास, गार्डन, यार्ड या बाहर लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे आप आसानी से गमलों में भी उगा सकते हैं। या फिर आप तेजपत्ता को लेकर जला लें और फिर उसका धुआं कमरे में फैलाएं। इससे मच्छर भी भागेंगे और आपका मूड भी रिफ्रेश रहेगा।

यह भी पढ़ें- Chia Seeds Face Pack: ऑयली स्किन के लिए मैजिकल है ये फेसमास्क, खिल कर आएगा चेहरे का नूर

Tags

Share this story