काले अंगूर तो खूब खाएं होंगे लेकिन आज बनाइये Black Grapes Juice Recipe, बन जाएंगे इसके फैन

 
काले अंगूर तो खूब खाएं होंगे लेकिन आज बनाइये Black Grapes Juice Recipe, बन जाएंगे इसके फैन

हम गर्मी के दिनों में अच्छे रसीले फलों का खूब आनंद उठाते हैं। कभी फ्रूट चाट, फ्रूट कस्टर्ड, या फिर जूस। आपने कई तरह के जूस ट्राई किए होंगे लेकिन आज हम आपको Black Grapes Juice Recipe बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपने पहले कभी ट्राई की हो। इसका हल्का खट्टा मीठा स्वाद सभी को पंसद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है और गर्मी के मौसम में ये स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आईये जानते हैं इसके बनाने की रेसिपी-

Black Grapes Juice Recipe के लिए सामग्री

काले अंगूर- 1 कप

शक्कर- 2 से 3 चम्मच

काला नमक- एक चौथाई चम्मच

पानी- एक कप

बर्फ- 8 से 10 क्यूब

Black Grapes Juice Recipe बनाने की विधि

सबसे पहले सारे अंगूर को एक बाउल में निकालकर इसे अच्छी तरह पानी से धो लें। अब इन अंगूरों को मिक्सर के जार में डालकर इसमें दी गई मात्रा के अनुसार शक्कर, काला नमक और पानी डालेंगे। इन सभी को मिक्सर जार में अच्छी तरह से बारीक पीसकर जूस बना लेंगे।

WhatsApp Group Join Now

अब एक बर्तन में जूस को निकाल कर छलनी से छान लें। इसके बाद इसे कांच के ग्लास में निकालकर कुछ देर के लिए फ्रिज ठंडा होने के लिए रख देंगे। अब आपका काले अंगूर का खट्टा मीठा शर्बत बन कर तैयार है। अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर सभी को सर्व करें।

काले अंगूर तो खूब खाएं होंगे लेकिन आज बनाइये Black Grapes Juice Recipe, बन जाएंगे इसके फैन
source: pexels

Black Grapes के फायदे

  • काले अंगूर का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम किया जा सकता है। काले अंगूर का जूसर नियमित रूप से पीने से हमारे शरीर में रक्त के थक्के नहीं जम पाते हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
  • काला अंगूर आयरन, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी जल्द पूरी होती है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए काले अंगूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
  • काले अंगूर का सेवन त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। इससे विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। जो हमारी स्किन में हुए इन्फैक्शषन को सही करने में बहुत लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें- वापस आया कोरोना, क्या आप दे रहे हैं अपनी Immunity पर ध्यान? नहीं करेंगे इनका सेवन तो लेने के देने पड़ जाएंगे

Tags

Share this story