Boondi Chaat Recipe:झटपट घर बनाएं बाजार जैसी बूंदी चाट, नोट करें  आसान रेसिपी 

 
Boondi Chaat Recipe

Boondi Chaat Recipe: शायद ही कोई होगा जो यह कह दे कि उसे चाट खाना पसंद नहीं है। चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। जब भी स्नैक्स में कुछ झटपट बनाने की बात आती है, तो सबसे पहले हम चाट ही बनाते हैं। हालांकि, जो लोग हेल्थ कॉन्शियस होते हैं, वो आलू का चाट खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है और इससे उनका वजन बढ़ सकता है। आपको भी चाट खाना पसंद हो, लेकिन अपनी स्ट्रिक्ट डाइट के चलते चाट से परहेज करते हैं। पर अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए बूंदी चाट की आसान विधि लेकर आए हैं।

तैयारी का समय 10 मिनट 
बनाने का समय 05 मिनट 
सर्विंग - 2 लोगों के लिए

सामग्री

 1 कप दही
 1 चम्मच चीनी स्वादानुसार नमक
 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 कप नमकीन बूंदी
 1/2 कप टूटी पापड़ी
 1/2 कप उबले आलू
1/2 कप उबले चने
 1/2 कप कटे प्याज
 1/2 चम्मच चाट मसाला
 लाल मिर्च पाउडर
खजूर व इमली चटनी
 हरी चटनी
 पतली सेव
 कटा हरा धनिया
 अनार 

WhatsApp Group Join Now

बनाने की विधि

दही में चीनी, भुना जीरा पाउडर और नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण में स्वादिष्ट बूंदी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 
दही बूंदी की परत के ऊपर टूटी हुई पापड़ी छिड़कें। पापड़ी की परत के ऊपर उबले आलू और चने के टुकड़े डाल दें। 
आलू व चने की परत के ऊपर भरपूर मात्रा में चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। 
मसाले की परत पर कटा हुआ प्याज डालें। 
भरपूर मात्रा में मसालेदार हरी चटनी और मीठी इमली और खजूर की चटनी डालें। 
अच्छी मात्रा अनार के दानों से सजाएं। यह चाट बच्चों को बेहद पसंद आएगी।
 

Tags

Share this story