Chakli Recipe: मानसून में शाम की चाय का मज़ा हो जाएगा बेक्ड चकली के साथ डबल, नोट करें इसकी रेसिपी

 
Chakli Recipe: मानसून में शाम की चाय का मज़ा हो जाएगा बेक्ड चकली के साथ डबल, नोट करें इसकी रेसिपी

Chakli Recipe:  मानसून में घर में कुछ ना कुछ स्पेशल बनता ही है। काम करते वक़्त, मूवी देखते हुये या शाम की चाय के साथ, हमेशा कुछ न कुछ खाने के लिए चाहिए होता है। ऐसे में हेल्दी स्नेक्स से बेहतर और क्या हो सकता है, वो भी चकली! इसका स्वाद बहुत सौंधा – सौंधा होता है। यह बेक्ड चकली रेसिपी पौष्टिक रागी के आटे से बनाई गई है, जो इसे रेगुलर आटे के बजाय एक स्वस्थ और बेहतर विकल्प बनाती है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी

बेक्ड चकली बनाने की विधि

स्पेट 1. सूखी सामग्री लें और उन्हें एक साथ गूंद लें। तेल और आवश्यक मात्रा में पानी डालें। आटा न ज़्यादा सख्त हो न ज़्यादा ढीला।

स्पेट 2. इसे हल्का नरम आटा गूंथ लें। और इसके दो समान आकार बनाएं।

स्पेट 3. अब आटे का आधा भाग चकली मशीन में लें।

WhatsApp Group Join Now

स्पेट 4. आटे की लोई बेल कर इसे दबा दीजिये। चकली को पहले से गरम ओवन में रख दें। इसके ऊपर ऑयल ज़रूर ब्रश करें। 15-20 मिनट के लिए तापमान लगभग 360°f होना चाहिए।

स्पेट 5. फिर दूसरा आधा लें और यही प्रक्रिया दोहराएं। इसे ठंडा होने दें, आपकी चकली बनकर तैयार हैं।

बेक्ड चकली बनाने के लिए आपको चाहिए

250 ग्राम रागी का आटा

150 ग्राम बेसन का आटा

5 ग्राम अदरक

5 ग्राम मिर्च

2 ग्राम लहसुन का पेस्ट

5 ग्राम नमक

20 ml तेल

Tags

Share this story