कोरोना से सावधान! तेजी से बढ़ केस, बचाव के लिए 2 गज दूरी और मास्क है जरूरी

 

Corona Update: देश में एक बार फिर कोरोना के केस में उछाल देखा जा रहा है। देश में पिछले सप्ताह 26 मार्च से 1 अप्रैल में 18,450 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं जो इससे पहले के सप्ताह में दर्ज किए गए 8,781 मामलों की तुलना में 2.1 गुना अधिक है। इस दौरान 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई है। वहीं अब तक 5,30,892 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना की स्थिति को रोजाना मॉनिटर की जा रही है।

महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 562 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,45,342 हो गई जबकि इस दौरान 3 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,444 हो गई। मुंबई शहर में 172 नए मामले दर्ज किए गए।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/ANI/status/1642527783292391425?s=20

उत्तर प्रदेश में कोरोना

राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 125 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा 44 संक्रमित मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। वहीं, लखनऊ में 14 और गाजियाबाद में नौ नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 486 हो गई है। 18 मार्च को प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या सिर्फ 74 थी जो अब बढ़कर 486 हो गई है। जाहिर है पिछले 15 दिनों में साढ़े छह गुणा मरीज बढ़े हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना

राजधानी भोपाल में सोमवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए। मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना के 26 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्‍यादा 14 मरीज भोपाल में मिले हैं। वहीं इंदौर में 05, ग्वालियर में 03 और जबलपुर में कोरोना के 04 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 100 को पार कर गया। प्रदेश में फिलहाल 101 सक्रिय मरीज हैं।

कोरोना से बचाव के लिए

  • मास्क पहनें, घर से बाहर जाते वक्त बिना मास्क के नहीं निकलें।
  • कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें।
  • हाथों को बार-बार धोना है और सफाई का पूरा ध्यान रखना है।
  • चेहरे और आंखों पर हाथों से टच नहीं करना है। यदि आपकी चेहरे को बार-बार टच करने की आदत है तो इसे तुरंत बदल डालें।
  • छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकें।
  • अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं जिसके लिए पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
  • दिनभर में कम से कम 1 बार हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।
  • गुनगुने पानी पीने की आदत डालें।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: बड़े ही नहीं बच्चों को भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स से जानें इसकी वजह और रोकने का तरीका

Tags

Share this story