Roti Recipe: बासी रोटी भी बनेगी लजीज जायका, 10 मिनट में बनाएं सुपर टेस्टी स्नैक
 

 
ROTI


Roti Recipe: रोटी भारत का ट्रेडिशनल डाइट है। हर भारतीय के थाली में रोटी जरूर होता है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं रोटी ज्यादा बना लेती है। खाने के बाद वो बच जाता है और बासी रोटी फिर कोई नहीं खाता है। या तो फिर इसे कूड़े में डाल देती हैं या फिर जानवरों के हवाले कर दिया जाता है। तो चलिए बताते हैं बासी रोटी को फेंकने की बजाय कैसे उसका सुपर टेस्टी स्नैक बना सकते हैं। जो ना सिर्फ खाने में टेस्टी होगा बल्कि हेल्दी भी रहेगा। 10 मिनट में इसे आसानी से बना सकती हैं।

बासी रोटी बनाने के लिए सामग्री

बासी रोटी-4

गाजर बारिक कटा हुआ आधी कटोरी

शिमला मिर्च कटी हुई आधी कटोरी

उबला हुआ कॉर्न

प्याज बारिक कटा हुआ आधी कटोरी

टमाटर कटा हुआ आधी कटोरी

चिली सोया सॉस

टमैटो कैचअप

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च आधा चम्मच

घी या तेल

बनाने की विधि

-सबसे पहले रोटी को कैची की मदद से पतला-पतला और लंबा काट लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें और कटी हुई रोटी को तल लें। इसे तलने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

WhatsApp Group Join Now

-फिर एक पैन लें और उसमें 4 चम्मच तेल डालें। फिर प्याज को डालकर हल्का भूने। इसके बाद कटी हुई सारी सब्जियों को डालकर हल्का पकाएं।

-जब सब्जियों का मिश्रण हल्का पक जाए तो उसमें टमाटर डालें। जब यह हल्का सॉफ्ट हो जाए तो रोटी उस में डालकर टॉश करें। फिर चिली सोया सॉस ,टमैटो कैचप और स्वादानुसार नमक मिलाएं। काली मिर्च डालकर इसे हल्का भूनें। इसके बाद कटी हुई धनिया डालकर गैस से उतार लें।

-सब्जियों से भरपूर आपका स्नैक तैयार हो गया। खाने में यह काफी टेस्टी होता है। आप चाहे तो इसमें उतारने के बाद चीज़ भी कद्दूकस करके डाल सकते हैं। बच्चों को यह काफी पसंद आता है। 

Tags

Share this story