Curd Benefits: गर्मी में सेहत और सुंदरता बढ़ाता है दही, जानिए इसके गजब के फायदे

 

Curd Benefits: हमारे खान-पान में कई ऐसी चीजें शामिल होती हैं, जिनमें खूबसूरती और स्वास्थ्य का अनमोल खजाना छिपा होता है। हमारे भोजन में शामिल दही भी एक ऐसा ही फायदेमंद आहार है। दूध की अपेक्षा दही में कैल्शियम की मात्रा 18 गुना अधिक होती है। दही के बैक्टीरिया तथा पोषक तत्व शरीर के लिए एंटीबायोटिक का कार्य करते हैं, साथ ही रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाते हैं। दही में प्रोटीन, लैक्टोज, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि कई विटामिन होते हैं। इसलिए दही को अधिक पोषक माना जाता है।

दही में है बड़े-बड़े गुण

  • दही के रोजाना सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • दही में अजवाइन डालकर खाने से कब्ज दूर होती है।
  • गर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत होती है और लू से भी बचाव होता है।
  •  दही हमारी पाचन क्षमता को बढ़ाता है।
  •  रोजाना दही खाने से पेट की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
  • दही का सेवन सर्दी और सांस की नली में होने वाले संक्रमण से बचाता है।
  •  अल्सर में भी दही फायदेमंद होता है।
  •  मुंह में छाले होने पर दही के कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं।
  • दही के सेवन से हृदय में होने वाली कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। • मुंह के छालों पर दिन में 2 - 4 बार दही लगाने से छाले जल्दी ठीक होते हैं।
  • पेट की बीमारियों से परेशान होने वाले लोग अपनी डाइट में प्रचुर मात्रा में दही को शामिल करें तो अच्छा है। इसमें अच्छे में बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट की बीमारी को ठीक करते हैं।
  • रात्रि में दही का सेवन हल्का काला नमक, शक्कर या शहद के साथ ही किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: मखाने की इस रेसिपी को खाकर हर कोई करेगा आपकी तारीफ, जानें खीर बनाने का तरीका

Tags

Share this story