Health Alert: आप भी  चाय के साथ खाते हैं नमकीन? जान लें इस कॉम्‍ब‍िनेशन के 5 बड़े नुकसान

 
Health Alert: आप भी  चाय के साथ खाते हैं नमकीन? जान लें इस कॉम्‍ब‍िनेशन के 5 बड़े नुकसान

Health Alert: हमारे देश के लोगों को चाय पीना बहुत पसंद करते हैं। दिन की शुरूआत करनी हो या फिर शाम को बालकनी में बैठकर मौसम का लेना हो मजा, चाय के शौकीन लोग चाय पीने का कोई बहाना नहीं छोड़ते हैं।चाय के साथ ज्‍यादातर नमकीन सर्व की जाती है और हम बड़े चाव से उसका सेवन करते हैं। लेकि‍न क्‍या कभी आपने सोचा है क‍ि इससे सेहत को क‍ितने नुकसान झेलने पड़ सकते हैं? अगर आप क‍िसी गलत फूड कॉम्‍ब‍िनेशन के साथ चाय का सेवन कर लेते हैं, तो आपकी सेहत को दोगुने नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं चाय के नमकीन का सेवन करने के नुकसान।

चाय के साथ नमकीन खाने के नुकसान

1. पेट में मरोड़ की दिक्कत

चाय में दूध डाला जाता है और उसके साथ नमकीन का सेवन हान‍िकारक माना जाता है। नमकीन में र‍िफाइंड कॉर्ब्स मौजूद होते हैं। इसे पचाने में बहुत समय लगता है। इसके साथ आप चाय का सेवन करेंगे, तो पेट में मरोड़ महसूस हो सकती है। आपको दूध से बनने वाली चीजों के साथ नमकीन का सेवन नहीं करना चाहि‍ए। 

WhatsApp Group Join Now

2. एस‍िड‍िटी की समस्‍या

नमकीन में मेवे भी म‍िलाए जाते हैं। चाय के साथ मेवों का सेवन नहीं करना चाह‍िए। मेवों के साथ चाय प‍िएंगे, तो एस‍िड‍िटी की समस्‍या हो सकती है। नमकीन में डाले जाने वाले मेवों को तेल में तला जाता है। इनका सेवन चाय के साथ न करें।

3. अपच होना

चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाह‍िए। ज्‍यादातर नमकीन खट्टी और चटपटी होती हैं। चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन करेंगे, तो अपच और पेट में गैस की समस्‍या हो सकती है।

4. बेसन नमकीन न खाएं 

चाय के साथ बेसन वाली नमकीन का सेवन न करें। कई तरह की नमकीन, बेसन सेव या मठरी में बेसन म‍िलाया जाता है। चाय के साथ बेसन वाली नमकीन का सेवन करने से पेट में दर्द की समस्‍या हो सकती है।  

5. डायर‍िया 

चाय के साथ मूंगफली या नमकीन का सेवन करेंगे, तो डायर‍िया की समस्‍या हो सकती है। चाय में टैन‍िन पाया जाता है और कुछ नमकीन में आयरन मौजूद होता है। इस कॉम्‍बि‍नेशन से पेट खराब हो सकता है। नमकीन में खड़े मसाले और तेल का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसका सेवन चाय के साथ करने से बचना चाह‍िए। ज‍िन लोगों को हाई बीपी की समस्‍या है वो इसका सेवन करने से बचें। 

ये भी पढ़ें: Soup Recipe: आपका मोटापा घटा सकता है ये सूप, टेस्ट में भी लगता है स्वादिष्ट, नोट करें इसे बनाने की रेसिपी

Tags

Share this story