Weight Loss के लिए ऐसे पिएं नारियल पानी, एक वीक में दिखने लगेगा असर

 
Weight Loss के लिए ऐसे पिएं नारियल पानी, एक वीक में दिखने लगेगा असर

Weight Loss: आज की बिजी जिंदगी में एक्सरसाइज, जिम जैसी चीजों के लिए बहुत वक्त नहीं बचता है। उपर से भोजन को लेकर भी समस्या बनी रहती है। टाइम कम होने की वजह से फास्ट फूड की तरह बढ़ते जाते हैं जिसकी वजह से मोटापा घेर लेता है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश में लगे हैं तो अपने डाइट में नारियल पानी जरूर शामिल कीजिए। यह ना सिर्फ आपको दिन भर तरोताजा रखेगा, बल्कि पतली कमर करने में भी मदद करेगा।  लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे करना है वो पता होना चाहिए। तो चलिए बताते हैं नारियल पानी के फायदे और इसे दिन में कैसे लेना है।

यह लंबे वक्त तक पेट को भरा महसूस करता है

नारियल पानी में बहुत कम कैलोरी होती है जिससे आपके पेट को आराम और हल्कापन मिलता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और बायो एंजाइम के कारण यह आसानी से पचने में मदद करता है। इसमें बहुत कम कार्ब्स होते हैं फिर भी यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।

हेल्दी डाइजेशन का अच्छा विकल्प

नारियल पानी पोषक तत्वों, पोटेशियम और एंजाइम से भरपूर होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। यह आपके कैलोरी को बर्न करने में मदद करती है। अगर मेटाबॉलिज्म धीमा हो तो यह मोटापे का कारण बनती है। हेल्दी डाइजेशन के लिए नारियल पानी अच्छा विकल्प हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now

सोडियम बाहर निकालने में करता है मदद

इसके अलावा नारियल पानी में लॉरिक एसिड होता है।इसमें बिल्कुल फैट नहीं होता है। इतना ही नहीं इसमें कार्ब्स नहीं होता है, लेकिन यह आपको भरा हुआ महसूस कराता है।  चूंकि यह पोटेशियम में हाई है, यह वजन घटाने में मदद करने के लिए आपके शरीर से अधिक सोडियम को बाहर निकालने में आपकी मदद करेगा।

दिन में तीन बार पिएं नारियल पानी

डायटीशियन की मानें तो सुबह खाली पेट नारियल पानी लेना सबसे ज्यादा बेहतर होता है। इसके अलावा आप उस अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए दिन में 3 बार नारियल पानी भी पी सकते हैं। 10 दिन में आपके कमर की साइज कम होने लगेगी।

ये भी पढ़ें- Dengue Virus: डॉक्टर की सलाह  डेंगू होने पर बॉडी में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

Tags

Share this story