Engineers Day 2022: जानें क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है इंजीनियर्स डे, खास है इसका इतिहास

 
Engineers Day 2022: जानें क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है इंजीनियर्स डे, खास है इसका इतिहास

Engineers Day 2022: हर साल देश में 15 सितंबर का दिन इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस खास दिन को देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे Engineer’s के काम को सरहाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस दिन की शुरुआत कब हुई थी और किसकी महान हस्ती की याद में इस दिन को Engineer’s Day के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं।

डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित है ये दिन

ये दिन देश के महान इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित है। एम विश्वेश्वरैया ने राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया था, ऐसे में उनके जन्मदिन 15 सितंबर को देश भर में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है।

डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर मनाया जाता है

यह दिन देश के महान इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की याद में मनाया जाता है। उन्होंने देश के विकास में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। डॉ. एम विश्वेश्वरैया ने देश में कई बांध बनवाए थे। इनमें कृष्णराज सागर बांध, पुणे के खड़कवासला जलाशय में बांध और ग्वालियर में तिगरा बांध शामिल हैं। इसकी योजना वर्ष 1909 में बनायी गयी थी और वर्ष 1932 में यह पूरा हुआ। उन्होंने मैसूर सरकार के साथ मिलकर कई फैक्ट्रियों और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना करवाई थी। डॉ.विश्वेश्वरैया के इन योगदानों के बाद उनकी पूरी देश भर में पहचान मिली थी।

WhatsApp Group Join Now

भारत सरकार द्वारा साल 1968 में की गई घोषण

डॉ.विश्वेश्वरैया के द्वारा किये गये देश के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकार ने उन्हें वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया था। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा साल 1968 में डॉ. विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था। इसके बाद से आज तक यह दिन मनाया जाता है।

Tags

Share this story