Femina Miss India 2023: किसान की बेटी बनी मिस इंडिया- 2023, राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता खिताब

 

Femina Miss India 2023: फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब नंदिनी गुप्ता ने जीता है। वहीं स्ट्रेला थौना ओजम लुवाँग, सेकेंड रनर अप रहीं। नंदिनी ये ताज हासिल करने के बाद 59वीं मिस इंडिया बन गई हैं। बता दें कि नंदिनी राजस्थान के कोटा जिले की रहने वाली हैं।शनिवार 15 अप्रैल को मुंबई में हुए इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। नंदिनी कोटा के पुरानीसब्जी मंडी की रहने वाली हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता पेशे से किसान हैं।

https://twitter.com/ashishrsharma/status/1647287992455954432?s=20

पहले मॉडलिंग करती थीं नंदिनी

नंदिनी, मिस इंडिया बनने से पहले मॉडलिंग भी कर रही थीं। हांलाकि करियर के साथ-साथ पढ़ाई को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकता में रखा है। नंदिनी ने सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं वे फिलहाल लाला लाजपत राय कॉलेज से बिज़नेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/dnetta/status/1647452872374902787?s=20
https://twitter.com/kartikfangirl/status/1647299587445784578?s=20
https://twitter.com/itskartikaaryan/status/1647482463063621632?s=20

बड़े सितारों रहे प्रोग्राम में मौजूद 

बीती रात हुए मिस इंडिया इवेंट में कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की. जिनमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय, मनीष पॉल, भूमि पेडनेकर एवं अन्य शामिल हैं। मिस इंडिया बनने के बाद अब नंदिनी ग्रैंड मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जोकि यूएई में आयोजित किया जाएगा।

https://twitter.com/DrAnupamaSoni/status/1647478799003717632?s=20

ये भी पढ़ें- White Hair: सफेद बाल को करना है काला तो केमिकल नहीं बल्कि नेचुरल ड्राई का करें इस्तेमाल

Tags

Share this story