World का ऐसा पहला शाकाहारी शहर जहां मांस पूरी तरह से बैन, जानें इसकी और भी विशेषताएं

 
World का ऐसा पहला शाकाहारी शहर जहां मांस पूरी तरह से बैन, जानें इसकी और भी विशेषताएं

Palitana: दुनिया में कुछ जगह ऐसी होते हैं जिनके परिवर्तन से दुनिया भर में एक अलग भारत की पहचान बनती है। हर शहर की एक नहीं अनेक विशेषताएं हैं। यह ऐसा शहर है, जो पूरी तरह से शाकाहारी है। इस शहर में मांस पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अब आपके मन में ऐसा सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। क्या इन जगहों पर मांस के सेवन करने वाले लोग मौजूद नहीं है? चलिए आपके हर सवाल का जवाब इस लेख के माध्यम से देते हैं। 

गुजरात एक ऐसा प्रदेश है जिसके बारे में हर कोई जानता है। इसी राज्य में एकमात्र ऐसा शहर है जो पूरी तरह से शाकाहारी है। ‌ हम बात कर रहे हैं पालीताना शहर की। यह ऐसा शहर है, जो पूरी तरह से शाकाहारी है। इस शहर में मांस पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

दुनिया का पहला शाकाहारी शहर

WhatsApp Group Join Now

गुजरात के पालीताना शहर में जैन मंदिरों की संख्या काफी है। साल 2014 में 200 से ज्यादा जैन मुनि और संतों ने हंगर स्ट्राइक किया था। उन्होंने सरकार से मांग किया था कि जानवरों को मारने पर रोक लगाएं और जल्द से जल्द बूचड़खाना पर बैन लगाया जाए। इस स्ट्राइक को देखकर सरकार को भी झुकना पड़ा। आपको बता दें कि यह शहर गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है। यहां शत्रुजय की पहाड़ियां है। इस शहर में लगभग 1000 से अधिक जैन मंदिर है।

यहां कैसे पहुंचे?
अगर आप इस शहर का भ्रमण करना चाहते हैं तो आपको पालीताना गुजरात के भावनगर के दक्षिण पश्चिम से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां हवाई और रेल मार्ग से जाया जा सकता है। सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भावनगर है, जिसकी पालीताना से दूरी लगभग 62 किलोमीटर है। इसके साथ ही साथ आप बड़ोदरा या अहमदाबाद से रेल या बस के द्वारा भी यहां पहुंच सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Fashion Tips: प्रेगनेंसी के दौरान दिखेगा आपका स्टाइलिश लुक, बस आलिया से सीखें ड्रेसिंग टिप्स

Tags

Share this story