Good Friday 2023: गुड फ्राइडे पर क्या होता है, कैसे इस दिन को मनाते हैं ईसाई धर्म के लोग?

 

Good Friday 2023:  आज का दिन ईसाईयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्यों आज ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। 6 घंटे तक उन्हें सूली पर लटकाया गया इसके बाद एक चीख आई और प्रभू ने अपने प्राण त्याग दिए। जब उन्होंने प्राण त्यागे तो कब्रों के कपाट खुल गए और मंदिर का पर्दा नीचे तक फटता चला गया। हालांकि, इस पूरे हफ्ते को ही लोग पवित्र मानते हैं लेकिन इस दिन कोई सेलिब्रेशन नहीं होता। इसे 'गुड फ्राइडे' कहता हैं। जानतें है इस दिन क्या होता है।

क्या होता है 'गुड फ्राइडे' के दिन

  • 40 दिन का व्रत और चर्च में सजावट।
  • ईसाई धर्म के लोग पूरे 40 दिनों तक व्रत रखते हैं।
  • वहीं कुछ लोग केवल गुड फ्राइडे के दिन भी उपवास रखते हैं।
  • गुड फ्राइडे के दिन चर्च की साज-सजावट की जाती है और विशेष प्रार्थना होती है।
  • इस दिन लोग काले रंग के कपड़े पहनकर चर्च जाते हैं।
  • गुड फ्राइडे के दिन लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं।

यीशु ने दिया प्रेम, ज्ञान और अंहिसा का संदेश

मानव जाति के कल्याण के लिए प्रेम, ज्ञान और अंहिसा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के लोगों का लगाव बढ़ता जा रहा था। यीशु की बढ़ती लोकप्रियता से यहूदियों को तकलीफ होने लगी और उन्हें ऐसा लगा कि, यीशु की लोकप्रियता के कारण कहीं उनकी सत्ता उनसे न छिन जाए। इसलिए यहूदियों ने यीशु को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और इसके बाद उन्हे सूली पर चढ़ा दिया गया।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें- Good Friday 2023: गुड फ्राइडे क्या है और किसकी याद मनाया जाता है ? जानें सब कुछ

Tags

Share this story