Good Friday 2023: गुड फ्राइडे क्या है और किसकी याद मनाया में जाता है? जानें सब कुछ
Good Friday 2023: आज शुक्रवार 7 अप्रैल 2023 को गुड फ्राइडे है। इस त्योहार को हर्ष के साथ मनाया जाता है। गुड फ्राइडे का पर्व ईसाइयों के लिए बहुत बड़ा होता है। गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार के दिन ईस्टर मनाया जाता है। आइए जानें किसकी याद में इस दिवस को मनाया जाता है और क्या है गुड फ्राइडे का महत्व।
मानव जाति के कल्याण के लिए समर्पित यीशु
मानव जाति के कल्याण के लिए प्रेम, ज्ञान और अंहिसा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के लोगों का लगाव बढ़ता जा रहा था। यीशु की बढ़ती लोकप्रियता से यहूदियों को तकलीफ होने लगी और उन्हें ऐसा लगा कि, यीशु की लोकप्रियता के कारण कहीं उनकी सत्ता उनसे न छिन जाए। इसलिए यहूदियों ने यीशु को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और इसके बाद उन्हे सूली पर चढ़ा दिया गया।
गुड फ्राइडे का महत्व
गुड फ्राइडे से पहले ईसाई धर्म के लोग पूरे 40 दिनों तक व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग केवल गुड फ्राइडे के दिन भी उपवास रखते हैं। इसे ही लेंट कहा जाता है। गुड फ्राइडे के दिन चर्च की साज-सजावट की जाती है और विशेष प्रार्थना होती है। इस दिन लोग काले रंग के कपड़े पहनकर चर्च जाते हैं, शोक जताते हैं और यीशु से अपने गुनाहों की क्षमाप्रार्थना करते हैं।
ये भी पढ़ें- हनुमान प्रकटोत्सव का उत्सव शुरू, यहां 5 हजार किलो तरबूज से सजा बजरंगबली का दरबार, घर बेठे करें दर्शन