Summer Drinks: गुलकंद शेक के साथ गर्मी में खुद को पूरा दिन रखें एकदम फ्रेश और तरोताजा

 
Summer Drinks: गुलकंद शेक के साथ गर्मी में खुद को पूरा दिन रखें एकदम फ्रेश और तरोताजा

Summer Drinks: तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में शरीर को पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रखने और हाइड्रेट रहने के लिए कुछ ठंडा और हेल्दी खाने पीने की इच्छा होती है। अगर आप गर्मी में एक तरह के ड्रिक्स पीकर बोर हो गए हैं तो आप डाइट में गुलकंद शॉट्स के Summer Drinks को ट्राइ कर सकते हैं। यह हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है इसलिए गुलकंद मिल्कशेक या गुलकंद शॉट्स गर्मियों में बहुत लाभदायक है।

गुलंकद शेक ना सिर्फ हमारे शरीर को फिट रखता है बल्कि शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर करने का काम भी करता है। आज हम चिलचिलाती गर्मी में आपको ठंडा रखने वाले आयुर्वेदिक Summer Drinks के बारें में बताएंगे।

Summer Drinks: गुलकंद शेक

अगर आप बढ़ती गर्मी से परेशान हैं और कुछ ठंडा पीना चाहते हैं, तो अपने ड्रिंक्स में गुलकंद शॉट्स को शामिल करें। गुलकंड शॉट्स आपके शरीर को ठंडा रखेगा। साथ ही इससे शरीर का वजन भी काफी तेजी से कम हो सकता है। इसके अलावा गुलकंद शॉट्स को डाइट में शामिल करने से शरीर की कई परेशानियां जैसे- आंखों का कमजोर होना, पेट में गैस, थकान, मुंह में छाले इत्यादि को दूर किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now

Summer Drinks: गुलकंद शेक के लिए सामग्री

दूध- 2 कप ठंडा

गुलकंद- 2 छोटे चम्मच

शक्कर- 4 छोटे चम्मच

सब्जा बीज- एक चम्मच

काजू, बादाम- 4, 6

आईसक्यूब

Summer Drinks: गुलकंद शेक बनाने की विधि

गुलकंद शॉट्स को घर पर भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए 2 कप दूध लें। अब इसमें 12 चम्मच गुलकंद, शक्कर और बर्फ के टुकड़े डालें। इसके बाद इसे ब्लेंडर की मदद से अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब इसे आप गिलास में उसमें कुछ सब्जा बीज डाले फिर उसके ऊपर तैयार किया हुआ गुलकंद शॉट्स और थोड़ा सा बर्फ का टुकड़ा डालें। लीजिए गुलकंद शॉट्स तैयार है। आप ऊपर से काजू बादाम की गार्निशिंग कर सकते हैं। ये गर्मियों के लिए बहुत ही सेहतमंद रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- Breathing Exercise: तपती गर्मी में ठंडक का एहसास कराती हैं ये एक्सराइज, सुबह सुबह करें ट्राए

Tags

Share this story