Hair Care Tips: घर में रखी सिर्फ 2 चीज़ों से परमानेंटली दूर हो सकता है डैंड्रफ, बालों की दिक्कत भी होगी दूर, जानें तरीका

 

Hair Care Tips: आजकल लोगों में बालों से जुड़ी प्रॉब्लम होती है। बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। बहुत से लोगों को डैंड्रफ और बालों के रूखेपन की परेशानी रहती है। इसके कारण आपके स्कैल्प में खुजली और जलन की दिक्कत हो सकती है। आपको डैंड्रफ की समस्या है तो आपको दो इंग्रीडिएंट्स का ध्यान रखना है और वो है आंवला और त्रिफला। इन दोनों ही इंग्रीडिएंट्स से आप आसानी से अपने डैंड्रफ को हटा सकती हैं।

आखिर क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है दही और त्रिफला?

त्रिफला से हो सकता है लाभ

अब बात करते हैं दो इंग्रीडिएंट्स की और ये जानते हैं कि आखिर उन्हें ही हम इस होम रेमेडी में क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं। त्रिफला बहुत ही अच्छी औषधि होती है और इसे तीन हर्ब्स को मिलाकर बनाया जाता है। आंवला, हरीताकी या हर्रड, बहेड़ा आदि मिलाकर त्रिफला बनता है और ये डैंड्रफ को बहुत ही कम समय में हटाने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। ये स्कैल्प से एक्स्ट्रा फ्लेक्स हटाने के काम आता है। इसमें विटामिन-सी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है और ये आपके बालों को मजबूत बनाता है। ये एंटी-फंगल भी है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी हैं। 

WhatsApp Group Join Now

करें दही का इस्तेमाल

दही को हमेशा से बालों की केयर के लिए बहुत इस्तेमाल किया जाता है और ये ना सिर्फ बालों को नॉरिश करता है बल्कि ये उनकी प्रॉपर ग्रोथ के लिए भी जरूरी होता है। न्यूट्रिएंट्स जो भी दही में होते हैं वो हेयर मास्क बनाने के लिए परफेक्ट होते हैं। अगर आपका स्कैल्प खुजली वाला है या फिर किसी तरह का इन्फेक्शन हो रहा है तो दही का हेयर मास्क काफी लाभकारी साबित होगा। इसे नेचुरल कंडीशनर की तरह माना जा सकता है और ये काफी मॉइश्चराइजिंग भी होता है।  

कैसे करें इस्तेमाल करें?

  • 3 चम्मच दही और 1/2 चम्मच त्रिफला को 2 मिनट तक चलाएं जिससे ये एक साथ अच्छे से मिक्स हो जाए।
  • इसके बाद आप इसे अपने स्कैल्प में ठीक से लगा लें।
  • आपके बाल अगर बड़े हैं और लेंथ में भी इसे लगाना चाहती हैं तो इसका अनुपात बढ़ाया भी जा सकता है।
  • अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें ज्यादा देर तक दही सूट नहीं करता है तो आप कम से कम 10 मिनट तो इसे जरूर लगाएं। अगर ज्यादा लगा सकती हैं तो 30 मिनट तक इसे लगे रहने दें।
  • इसके बाद अपने बालों को धो लें।
  • ये होम रेमेडी आप 2-3 महीने तक इस्तेमाल करें और हफ्ते में दो बार जरूर करें। ये सबसे आसान और अच्छा तरीका है जिससे आप डैंड्रफ से मुक्ति पा सकती हैं। 

ये भी पढ़े-Mother’s Day 2023: मदर्स डे को बनाएं खास, घर में केक बनाकरमां को करें खुश, मिलेगा प्यार भरा आर्शीवाद 

Tags

Share this story