गर्मियों के लिए रामबाण है छाछ, Butter milk के इतने फायदे सुनकर आप पानी पीना भी छोड़ देंगे

 
गर्मियों के लिए रामबाण है छाछ, Butter milk के इतने फायदे सुनकर आप पानी पीना भी छोड़ देंगे

गर्मियों में ठंडे ठंडे पेय पदार्थ पीना अच्छा लगता है जिसमें छाछ का सेवन सबसे बेहतर और गुणकारी होता है। छाछ का सेवन हमारे शरीर से बीमारियों को दूर भगाता है। गर्मियों में Butter milk का सेवन अमृत के समान है तो यह कहना गलत नहीं होगा। यदि आपको लू लग गयी हो या किसी तरह की शारीरिक समस्या है तब भी इसका सेवन आपके लिए लाभदायक है।

छाछ में विटामिन ए, बी, सी, इ और के पाया जाता है। Butter milk स्वास्थ्य पोषक तत्वों जैसे लोहा, जस्ता, कैलशियम, पोटैशियम आदि से भरा होता है। यह सभी मिनरल्स शरीर के लिए बेहद महत्पूर्ण होते है। खाना खाने के बाद एक गिलास छाछ में काला नमक मिलाकर पिएं तो पाचन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। गर्मियों में छाछ पीने के अनेकों फायदे हैं। आईये जानते हैं-

WhatsApp Group Join Now
गर्मियों के लिए रामबाण है छाछ, Butter milk के इतने फायदे सुनकर आप पानी पीना भी छोड़ देंगे
source: pexels

Butter milk के फायदे

  • छाछ पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। भूख ना लगना, अपच, पेट की जलन के साथ साथ और खाना पचाने में बहुत लाभकारी साबित होता है।
  • आज एसिडिटी सबसे आम समस्या है। छाछ का सेवन एसिडिटी से तुंरत राहत प्रदान करते हुए पेट की जलन को कम करता है।
  • नियमित छाछ पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। छाछ में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। यह फैट बर्नर का काम करता है।
  • छाछ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिसके प्रभाव से ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी होने का खतरा कम रहता है।
  • गर्मी में पसीना बहुत निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है। छाछ का नियमित सेवन इस कमी को दूर करता है।
  • छाछ में बायोएक्टिव प्रोटीन होता है जो शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नीचे लाने में मदद करता है।

Butter milk बनाने की विधि

छाछ बहुत ही जल्द और बहुत ही आसानी से तैयार हो जाता है। छाछ को बनाने के लिए 1 कप दही लें और उसमें चार कप पानी डालें। फिर इसे अच्छे से मथ लें। अब इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, धनिया डालकर अपने स्वदानुसार लें।

यह भी पढ़ें- इन Home Remedies से आपके घर के आसपास भी नहीं फटकेंगे चूहे, मच्छर और छिपकली, विश्वास नहीं है तो ट्राए करके देंखे

Tags

Share this story