बचपन से सिखाएं बच्चों को ये अच्छी आदतें फिर Heart की बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी

 
बचपन से सिखाएं बच्चों को ये अच्छी आदतें फिर Heart की बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी

बच्चों को कुछ चीजें बचपन से ही सिखानी चाहिए। हम बात सिर्फ उनके रहन सहन और आदतों नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके हेल्थ और उनके खानपान की कर रहे हैं। एक उम्र के बाद हमें अपने दिल की सेहत के बारें में चिंता होने लग जाती है लेकिन Heart रोग की जड़ें बचपन में ही होती है।

बच्चों में भी असमान्य कॉलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इसका मतलब या उनका अच्छा कॉलेस्ट्रॉल कम है और खराब कॉलेस्ट्रॉल अधिक है। ऐसे में मोटापा, Heart रोग, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए बचपन से ही बच्चों को कुछ हेल्थ केयर के टिप्स बताने चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
बचपन से सिखाएं बच्चों को ये अच्छी आदतें फिर Heart की बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी
source: pixabay

थकान है जरूरी

बच्चों को कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधि करवाएं ताकि उनके शरीर को थकान लगे। इससे शरीर सक्रिय रहता है और Heart मजबूत बनता है।

बचपन से सिखाएं बच्चों को ये अच्छी आदतें फिर Heart की बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी
source: pixabay

ठंड में एक्टिव रखें

ठंड में बच्चों को रजाई में लेटने की बजाय बच्चों को एक्टिव रखें। बाहर निकालें और खेलने के लिए भेंजे। वाहन से भेजने की बजाय उन्हें पैदल चलने को प्रेरित करें।

व्यायाम सिखाएं

व्यायाम बच्चों को ऊर्जा देता है और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। नियमित शारीरिक गतिविधि बच्चों को बेहतर नींद में मदद सकता है और Heart को स्वस्थ रखती है।

बचपन से सिखाएं बच्चों को ये अच्छी आदतें फिर Heart की बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी
source: pixabay

खानपान की आदत

स्वस्थ भोजन के लिए बच्चों को प्रेरित करें। रोजाना फल और सब्जियां का सेवन करवाएं और इसके महत्व की जानकारी दें। इससे वसा, कैलोरी और सोडियम कम होता है विटामिन और फाइबर शरीर को मिलता है।

यह भी पढ़ें- Actresses की तरह फेस को सूट करते हुए पहने Earrings और झुमकों से लगा दें महफिल में आग

Tags

Share this story