Health Tips: खाना खाते वक्त आप भी कर रहे हैं ये खतरनाक गलती ? आज से ही करें सुधार
Health Tips: आजतल लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि हमारे पास आराम से बैठकर भोजन करने का भी वक्त नहीं बचा है। लोग जल्दी में फटाफट खाना खा लेते हैं। परंतु ऐसा खाना हजम नहीं होता और शरीर में अपच हो जाती है।खाना हमेशा चबा -चबा कर खाना चाहिए तभी हम उसका पूरा स्वाद और लाभ ले सकते हैं। हमारी कुछ आदतें ऐसी जो सेहत खराब कर रही है। आइए जानते हैं।
जल्दी में खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?
जल्दी में खाने के कई नुकसान हैं। आपकी ये आदत आपको बीमार कर सकती है और कई बीमारियों का शिकर बना सकते हैं। आराम से खाते हैं तो भोजन को ठीक से चबाते हैं। इससे पूरा पोषण मिलता है। लिवर पर जोर नहीं पड़ता है। भोजन में लार अच्छे से मिलने से पाचन भी ठीक होता है।
खड़े होकर क्यों नहीं खाना चाहिए?
जब आप खड़े होते हैं तो आप जल्दी-जल्दी खाते हैं इसमें भोजन के साथ हवा तो निगलते ही हैं, दूसरी तरफ भोजन तेजी से पाचन तंत्र में पहुंचता है। पाचन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती हैं। इससे पेट फूलने के साथ ऐंठन और गैस की परेशानी होती है।
भोजन के समय पानी क्यों नहीं पीएं?
भोजन के दौरान जब तक बहुत जरूरत महसूस न हो पानी पीने से बचें। पानी पीने से भोजन को पचने में ज्यादा समय लगता है। पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। भोजन के 40-50 मिनट पहले और भोजन के 30 मिनट बाद पानी पीना अच्छा मना जाता है।
भोजन के बाद क्यों टहलना चाहिए?
भोजन के बाद थोड़ी देर टहलना अच्छा होता है, इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। पाचन में मदद मिलती है। लेकिन बहुत भागना-दौड़ना भी नहीं करें। भोजन के बाद एक जगह बैठे रहने या लेटने से पाचन में दिक्कत होती है। इससे मोटापा भी बढ़ता है। कोशिश करें कि सोने से तीन घंटे पहले भोजन अवश्य कर लें।
जमीन पर बैठकर क्यों खाना चाहिए?
जमीन पर बैठकर खाने की आदत बॉडी पॉश्चर को ठीक रखती है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, हृदय को कम मेहनत करनी पड़ती है। भोजन को पचाने के लिए खून का बहाव बढ़ता है जिससे हार्ट पर दबाव होता है।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: बालों को करना हैं मोटा और घना तो अपनाएं 5 असरदार उपाय, खुद को पहचान नहीं पाएंगे आप