Health Tips: ऐसे सांस लें 15 दिन में घटेगा BP, एंजाइटी घटाने के साथ बढ़ जाएगी दिल की क्षमता
Health Tips: गहरी और लंबी सांसें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। यदि ब्रीदिंग सही तकनीक से की जाए तो केवल दो सप्ताह में हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या को काफी कम कर सकती हैं। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो में इंटीग्रेटिव फिजियोलॉजी के असिस्टेंट रिसर्च प्रोफेसर डेनियन हैरिसन के अनुसार आईएमएसटी ब्रीदिंग तकनीक बीपी को दो सप्ताह में 10 पॉइंट तक कम कर सकती है। खास बात यह है कि इसे इंस्ट्रूमेंट के माध्यम से और बिना इंस्ट्रूमेंट के, दोनों ही तरीकों से किया जा सकता है।
बिना इंस्ट्रूमेंट ऐसे करें आईएमएसटी ब्रीदिंग
दो से तीन गहरी सांस लें। इसके बाद अंगूठे और उंगली से नाक के दोनों छिद्रों पर इस तरह दबाव डाले की सामान्य सांस का मात्र एक चौथाई सांस ही नाक से ले पाएं। इस दौरान मुंह बंद रखें। इससे पूरी सांस लेने में खिंचाव होगा। डायाफ्राम फैलता हुआ महसूस होगा। इसके बाद आराम से मुंह से सांस छोड़ दें।
30 बार में ही घटने लगता है बीपी
यूनिवर्सिटी के शोध में पाया गया कि आईएमएसटी मशीन से केवल 30 बार लंबी सांस लेने भर से ही ब्लड प्रेशर कम होना शुरू हो जाता है। इसका सकारात्मक असर रक्तवाहिकाओं पर पड़ता है। यह हृदय की सेहत को भी ठीक करता है, जिससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है।
यह 5 दिन, 30 मिनट वॉक के बराबर
जिन लोगों ने सांस लेने की इस तकनीक का गंभीरता के साथ अभ्यास किया उनके सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (बीपी की ऊपरी सीमा) में 9 पॉइंट तक की कमी पाई गई। यूनिवर्सिटी की शोध के अनुसार ब्लड प्रेशर में 9 से 10 पॉइंट की कमी लाने के लिए 30 मिनट तक रोज 5 दिन बॉक जरूरी है।
ये भी पढ़ें- जंक फूड और खराब डाइट से घट रही ब्रिटिश बच्चों की औसत हाइट, स्टडी में आया चौंकाने वाला दावा