Health Tips: स्ट्रा से पानी पीने वालों की त्वचा और बालों को होता है नुकसान, जानें कब-कब पीना चाहिए पानी
Health Tips: हमारे शरीर पर 70 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है। इस तथ्य से हम समझ सकते हैं कि पानी का हमारे शरीर में क्या महत्व है। अनुसंधानों से पता चला है कि बोतल या स्ट्रा से पानी पीने वालों की त्वचा एवं बाल जल्दी ही बूढ़ों के समान हो जाते हैं इसलिए हमेशा गिलास से मुंह लगाकर पानी पिएं। जिन्हें अजीर्ण या भूख न लगने की समस्या हो तो वे लोग कम पानी पिएं।
पानी पीने का सही तरीका
स्वस्थ और पानी कैसे, कितना और कब पिएं जिंदगी के लिए पानी पाने का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। एक साथ या एक ही बार में पूरा पानी नहीं पिएं। पानी धीरे-धीरे एवं घूंट-घूंट करके पिएं। पानी को आराम से बैठकर पिएं। हड़बड़ाहट में चलते-चलते या खड़े होकर न पिएं। जिन लोगों को कफ़ के रोग हों, जैसे दमा, साइनस या मोटापा हो या मधुमेह तो वे कम पानी पिएं और सुबह उठकर खाली पेट पानी नहीं पिएं। पानी शरीर के तापमान के बराबर का हो, न ज्यादा ठंडा न ज्यादा गर्म । खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं, कम से कम 40 मिनट बाद पिएं और यदि आपने भारी भोजन किया हो, तो 40 मिनट बाद भी थोड़ा- सा ही पानी पिएं।
पसीने की हालत में पानी न पिएं
हमारा शरीर एक बार में तीन घूंट-मुंह भरकर पिया गया पानी ही अवशोषित कर पाता है, इसलिए आप एक बार में केवल तीन घूंट पानी ही पिएं। पसीने की हालत में या गर्म वातावरण से आने के तुरंत बाद पानी न पिएं क्योंकि इस अवस्था में पानी पीने से कई प्रकार के त्वचा रोग, फेफड़ों के रोग व पेट के रोग होने की आशंका रहती है। इस अवस्था में पानी पीना हृदय के लिए भी नुकसानदेह है। यह सत्य है कि अन्य कोई पेय पानी का विकल्प नहीं है इसलिए जब भी आपको प्यास लगे तो पानी ही पिएं, इसका स्थान अन्य पेय जैसे- कोल्ड ड्रिंक्स, लस्सी, जूस आदि को न दें। पानी की कम मात्रा जितनी नुकसानदेह है, पानी की जरूरत से ज्यादा मात्रा भी उतनी ही हानि पहुंचाती है।
कब-कब पीना चाहिए पानी
रात के समय
हमारे शरीर पर 70 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है। इस तथ्य से हम समझ सकते हैं कि पानी का हमारे शरीर में क्या महत्व है। अतः एक स्वस्थ और पानी कैसे, कितना और कब पिएं जिंदगी के लिए पानी पाने का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।रात के समय एक गिलास पानी पिएं। सुबह उठकर भी एक गिलास गुनगुना पानी पिएं और यदि रात में नींद खुले तो भी एक गिलास पानी पिएं क्योंकि रात को सोने का कुल समय 8-10 घंटे होता है, ऐसे में पानी की कमी न होने पाए, इसलिए रात में पानी पीते रहें। सुबह उठकर बासी मुंह पानी पिएं, यह पेट के कई रोगों को नष्ट करता है।
वातावरण गर्म होने पर
यदि वातावरण गर्म हो, आपने मेहनत का काम किया हो या आपको अधिक पसीना आता हो तो आप अधिक मात्रा में पानी पिएं। बीमारी की हालत में, गर्भावस्था में या स्तनपान के समय अधिक मात्रा में पानी पिएं।
पानी पीने की सही विधि
प्यास लगने से पहले ही पानी पी लिया जाए क्योंकि प्यास तब लगती है जब डि-हाइड्रेशन शुरू हो चुका होता है। किसी भीड़ वाली जगह पर जाने से पहले पानी पिएं, यह आपको कई सारे संक्रमणों से बचाएगा।
ये भी पढ़ें- Baisakhi 2023: कैसे मनाया जाता है बैसाखी, जानिए इस त्यौहार का महत्व