Health Tips: अपने बच्चे को चिकनपॉक्स के दागों से कैसे बचाएं ? जानिए क्या होता है वैरिसेला
Health Tips: आज कल छोटे बच्चों में चिकनपॉक्स ज्यादातर होता है। चिकनपॉक्स कई बच्चों के लिए एक हल्की बीमारी है, लेकिन सभी के लिए यह हल्का रोग नहीं है। इसका पता लगाने का कोई तरीका नहीं है कि आपके बच्चे पर इस रोग का कोई गंभीर असर होगा या नहीं वैरिसेला का टीका उन्हें चिकनपॉक्स के विरुद्ध प्रतिरक्षा तो प्रदान करता ही है साथ ही रोग की गंभीर संभावनाओं के जोखिम को भी कम करता है।लेकिन आप चिकनपॉक्स के लक्षणों से छुटकारा पाने और त्वचा के संक्रमण को रोकने के लिए आप घर पर कई चीजें कर सकते हैं। कैलामाइन लोशन और ठंडे पानी से नहाने से खुजली कुछ कम हो सकती है। अपने बच्चे के नाखूनों को छोटा रखें और वायरस को दूसरों तक फैलाने और त्वचा के संक्रमण को रोकने के लिए उन्हें कम खरोंचने के लिए कहें। यदि आपके बच्चे को गलती से छाले पर खरोच आ जाती है, तो उसके हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं।'
वैरिसेला क्या है?
वैरिसेला,जिसे आमतौर पर चिकनपॉक्स कहा जाता है, वैरिसेला-जोस्टर वायरस के कारण बचपन में होने वाला एक बहुत ही सामान्य संक्रमण है।
चिकनपॉक्स रोग के लक्षण क्या हैं?
चिकनपॉक्स के प्रमुख लक्षणों में से एक है लाल-लाल गोल धब्बे यानी रैशेस हैं, जो छोटे और बड़े बच्चों के साथ-साथ वयस्को मैं भी आम है।
बड़े बच्चों और वयस्कों में लाल धब्बों के पहले बुखार (38°C-39°C) और सिरदर्द हो सकता है।
अपने बच्चे को इससे सुरक्षित करने की जरूरत क्यों है?
चिकनपॉक्स आमतौर पर एक हल्की बीमारी है। हालांकि, यह 18% रोगियों में इसके स्थायी गहरे निशान जीवनभर के लिए रह जाते हैं। कभी-कभी यह त्वचा में संक्रमण, निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन (शरीर में तरल पदार्थ की कमी होना), निमोनिया (फेफड़ों में संक्रमण) और एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) जैसे गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। चिकनपॉक्स से शायद ही कभी मृत्यु हो सकती है।
क्या भारत में चिकनपॉक्स अभी भी एक आम रोग है?
जनवरी 2015 और मई 2021 के बीच 29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चिकनपॉक्स के 1269 मामले दर्ज किए गए। 2022 में किए गए एक शोध अध्ययन में पाया गया है कि जैसे भारत के अतरी भाग मे चिकनपॉक्स [अ] [भी] व्यापक रूप से फैला हुआ है।
क्या चिकनपॉक्स होने पर बच्चा स्कूल या डे-केयर जा सकता है?
चिकनपॉक्स बहुत ही संक्रामक रोग है। यदि एक व्यक्ति को यह है, तो उस व्यक्ति के करीब बैठे 10 मैं से 9 लोग चिकनपॉक्स से सुरक्षित नहीं होंगे, उन्हें संक्रमित होने का पूरा खतरा होगा। इसलिए, संक्रमित होने पर अपने बच्चे को स्कूल या र मैं भेजने से बचना ही अच्छा है।
चिकनपॉक्स (वेरिसेला) का टीका क्या है?
एक जीवित टीका है जोकि चॉक्स की रोकथाम के लिए कि टीकाकरण के लिए काम आता है। इसे 12 महीने या उससे अधिक आयु के के लिए स्वीकृत किया गया है।