Eyebrow Tips: इन चीजों की कमी से सफेद हो जाती है आईब्रो, ये 5 घरेलू उपाय करेंगे काला, चेहरे की भी बढ़ेगी सुंदरता

 
Eyebrow Tips: इन चीजों की कमी से सफेद हो जाती है आईब्रो, ये 5 घरेलू उपाय करेंगे काला, चेहरे की भी बढ़ेगी सुंदरता

Beauty Tips:  आईब्रो हमारे चेहरे का अहम ह‍िस्‍सा हैं। चेहरे और आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में सबसे ज़रूरी काम करती है आपकी आइब्रो. आइब्रो की बनावट से ही आपके फेस का लुक चैंज किया जा सकता है।अगर आपकी आइब्रो परफेक्ट नहीं होगी तो आपके फेस का लुक भी बदला-बदला लगेगा. आइब्रो बहुत ज्यादा मोटी या पतली होने पर चेहरा बेहद अजीब लगने लगता है. ऐसे में जानते हैं अपनी आइब्रो को कैसे सुंदर बना सकती हैं.और अगर सफेद हो रही है तो कैसे घरेलू उपाय से काला कर सकता है। 

ये 5 उपाय कर काली करें अपनी सफेद आईब्रो

कॉफी पाउडर 

कॉफी  की मदद से आईब्रो को कलर करेंगे, तो वो नैचुरल नजर आएंगी। सबसे पहले पानी गरम करें। उसमें कॉफी पाउडर म‍िलाएं। जब कॉफी का घोल तेज गरम हो जाए, तब गैस बंद कर दें। फ‍िर पेस्‍ट को ठंडा होने के बाद आईब्रो पर लगा लें। 30 म‍िनट बाद साफ पानी से आईब्रो को धो लें।  

WhatsApp Group Join Now

होममेड काजल

आईब्रो को तुरंत काला करने के ल‍िए आप काजल की मदद ले सकती हैं। घर पर काजल बनाने के ल‍िए रुई की बाती तैयार करें। दीपक में घी भरकर उसमें 1 कपूर डालें। बाती को भ‍िगोकर म‍िट्टी के दीपक में जलाएं। दीपक को कटोरी से आधा ढककर रख दें। 5 से 6 घंटे बाद कटोरी की ऊपरी सतह पर काजल तैयार हो जाएगा। इस काजल को कॉटन बड्स की मदद से आईब्रो पर लगाएं। उसके ऊपर थोड़ा सा बेबी पाउडर लगाएं, तो काजल आईब्रो से न‍िकलेगा नहीं।  

आंवला पाउडर

आंवला खाने से बाल घने और काले होते हैं। सर्द‍ियों में म‍िलने वाले आंवला को आप प्र‍िजर्व करके भी रख सकते हैं। बाजार में म‍िलने वाले आंवला पाउडर का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। आंवला पाउडर में बादाम तेल की बूंदें म‍िलाएं। आईब्रो पर लगाएं। कुछ देर बाद आईब्रो धो लें। इस उपाय को रोजाना करने से आपकी आईब्रो काली होने लगेंगी। आंवला के साथ आप मेहंदी भी म‍िला सकते हैं।  

 

मेहंदी पाउडर

मेहंदी की मदद से आईब्रो को काला कर सकते हैं। मेहंद पाउडर में नार‍ियल का तेल म‍िलाकर पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को बर्तन में डालकर गरम कर लें। म‍िश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें। फ‍िर कॉटन या ब्रश की मदद से आईब्रो (eyebrows) पर पेस्‍ट लगा लें। सफेद पलकों को काला करने के ल‍िए भी मेहंदी पेस्‍ट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बाजार से पाउडर खरीद रहे हैं, तो इंग्रीड‍िएंट्स पढ़ लें। ज्‍यादा केमि‍कल्‍स वाले उत्‍पाद का प्रयोग नहीं करना चाह‍िए।        

व‍िटाम‍िन बी12

व‍िटाम‍िन बी12 के कारण भी आईब्रो सफेद हो सकती हैं। आपको व‍िटाम‍िन बी12 र‍िच फूड्स जैसे- दही, दूध, पनीर, ओट्स, सोयाबीन, ब्रोकली और मशरूम आद‍ि का सेवन करना चाह‍िए। आपको अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन डी3 युक्‍त आहार भी शाम‍िल करने चाह‍िए। 

ये भी पढ़ें: बिना पार्लर जाए पतली Eyebrows को मोटा बनाए प्याज का रस, ये है जानदार घरेलू नुस्खा

Tags

Share this story