Mango Protein Shake: प्रोटीन पाउडर की जगह पीएं घर पर बना मैंगो प्रोटीन शेक, स्वाद और ताकत से है भरपूर

 
Mango Protein Shake: प्रोटीन पाउडर की जगह पीएं घर पर बना मैंगो प्रोटीन शेक, स्वाद और ताकत से है भरपूर

बच्चों की अच्छी सेहत के लिए महिलाएं क्या क्या नहीं करती है। सुबह से लेकर शाम तक खाना खिलाने के लिए बच्चों के पीछे पीछे भागती रहती है। बच्चों का पसंदीदा नाश्ता और खाना बनाती है। उनके शरीर को पोषण से भरपूर रखने के लिए उन्हें सबकुछ देती है। ऐसे में हम आपके बच्चे के लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो प्रोटीन से भरपूर है। यह है आम से बनी Mango Protein Shake। प्रोटीन से भरपूर यह शेक टेस्टी होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है।

आम में कर्बोस और विटामिन-सी पाया जाता है। यह पौष्टिक तत्व शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। इसके अलावा दूध और बादाम मांसपेशियों तो मजबूत करता है। मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर की जगह आप घर पर प्रोटीन शेक बनाकर अच्छी बॉडी फिटनेस बना सकती हैं। इसे बच्चे क्या सभी बडों को भी लेना चाहिए। तो चलिए बनाना शुरु करते हैं स्वाद और सेहत से भरपूर Mango Protein Shake की रेसिपी।

WhatsApp Group Join Now

Mango Protein Shake सामग्री

  • 1 कटा हुआ आम
  • 4 से 5 बादाम
  • 1 गिलास दूध
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच पीनट बटर

Mango Protein Shake विधि 

  • सबसे पहले एक बड़ा आम लें। 
  • इस आम को छिलकर इसे छोटे-छोटे हिस्से में काट लें। 
  • अब 4 से 5 बादाम लें। 
  • ग्राइंडर में इन बादाम को बारीक पीस लें। 
  • अब इस बादाम पाउडर में कटा हुआ आम डाल लें। 
  • बादाम पाउडर और आम को ग्राइंड कर लें। 
  • ग्राइंड करने के बाद एक बार देख लें कि आम अच्छे से मैश हो गया, क्योंकि कई बार मिक्सी में आम अच्छे से मैश नहीं होता है। 
  • आम और बादाम पाउडर का मिश्रण मैश होने के बाद इसमें चीनी डालकर एक बार फिर से ग्राइंड कर लें। 
  • फिर अब इसमें 1 चम्मच पीनट बटर डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसमें 2 कप दूध डालकर फिर से ग्राइंड कर लें। 
  • अगर आपको ठंडा प्रोटीन शेक चाहिए, तो आप बर्फ भी डाल सकते हैं। 
  • अब इस मिश्रण को बड़े बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद ठंडे-ठंडे मैंगो प्रोटीन शेक को गिलास में डालकर सर्व करें। 

यह भी पढ़ें- Beauty Tips: त्वचा के दाग धब्बों को झट से कर दें दूर Potato Face Pack, चांद सा निखर आएगा चेहरा

Tags

Share this story