Hottest Place: जानें दुनिया की सबसे गर्म जगहें, जहां गर्मी के कारण अंडे का बन जाता है ऑमलेट

 
Hottest Place: जानें दुनिया की सबसे गर्म जगहें, जहां गर्मी के कारण अंडे का बन जाता है ऑमलेट

धरती पर मौजूद ठंडी जगहों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन क्या आप धरती पर मौजूद सबसे Hottest Place के बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते तो चलिए आपको आज इस खबर में यह जानकारी देते हैं...

डेथ वैली

मौत की घाटी यानि डेथ वैली दुनिया की सबसे Hottest Place में शामिल है। यह इलाका कई रहस्यमयी घटनाओं की वजह से भी प्रसिद्ध है। इसलिए इसे न सिर्फ गर्म बल्कि मिस्टीरियस प्लेस इन द वर्ल्ड के भी नाम से जाना जाता है। डेथ वैली पूर्वी कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान को कहा जाता है। जो उत्तरी अमेरिका के सबसे निचले, सबसे शुष्क और सबसे गर्म जगहों में से एक है। अपने आप चलने वाले पत्थर यहां का सबसे बड़ा रहस्य है। यहां का तापमान 56.7 डिग्री के सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुका है।

Hottest Place: जानें दुनिया की सबसे गर्म जगहें, जहां गर्मी के कारण अंडे का बन जाता है ऑमलेट
source: pexels

फ्लेमिंग माउंटेन, चीन

चीन का फ्लेमिंग माउंटेन भी सबसे Hottest Place में से एक है। यह इलाका चीन के सबसे विशाल रेगिस्तान ताकला माकन के उत्तरी इलाके में स्थित है। इस रेगिस्तान का मतलब है जहां से वापसी असंभव हो। यहां विश्व के सबसे अधिक अस्थाई रेतीले टीले होते हैं। अस्थाई इस कारण क्योंकि हवा के चलने की दिशा के अनुसार इनकी स्थिति समय-समय पर बदलती रहती है। यहां का अधिकतम तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group Join Now

अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान

यह विश्व का सबसे विशालतम गर्म मरुस्थल है। सहारा रेगिस्तान अफ़्रीका के उत्तरी भाग में स्थित है। यहां का सामान्य तापमान 35 से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहता है। अगर बात अधिकतम तापमान की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 76 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Hottest Place: जानें दुनिया की सबसे गर्म जगहें, जहां गर्मी के कारण अंडे का बन जाता है ऑमलेट
source: pexels

दश्त-ए-लुत का रेगिस्तान

यह भी दुनिया के बड़े रेगिस्तानों में शुमार है। दश्त-ए-लुत का अर्थ खालीपन है। साल 2016 में इसे यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह दुनिया के सबसे Hottest Place में से एक है। साल 2005 में इस जगह का तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यहां की भयंकर गर्मी का अंदाजा आप यहां के तापमान से लगा सकते हैं।

'डानाकिल डिप्रेशन, उत्तरी अफ्रीका

'डानाकिल डिप्रेशन' को दुनिया की सबसे Hottest Place इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां साल भर औसत तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है। यह इथियोपिया के अफार इलाक़े में है। बेहद ख़राब माहौल होने के बावजूद यहां बहुत से लोग रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Kedarnath Yatra से पहले ये बातें जरूर जान लें, वरना भयंकर मुश्किलों में घिर सकते हैं आप

Tags

Share this story