EmotionsTips: अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहते हैं तो अजमाएं ये बेहतरीन टिप्स 

 

EmotionsTips: आप भावनाओं को दबाए बिना भी उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम हो सकते हैं। इससे आपके रिश्तों, मनोदशा और निर्णय लेने की क्षमता को लाभ मिलता है। दैनिक जीवन में भावनाओं की सहायक भूमिका होती है, लेकिन जब वे नियंत्रण से बाहर होने लगती हैं तो वे आपके मानसिक स्वास्थ्य और पारस्परिक संबंधों पर बुरा असर डाल सकती हैं। इसलिए इन्हें नियंत्रित करने 'के तरीके जानना जरूरी है।उत्साह, खुशी या अन्य सकारात्मक भावनाएं भी उस बिंदु तक तीव्र हो सकती हैं, जहां इन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो जाए। भावनाएं हमारे जीवन को रोमांचक, अद्वितीय और जीवंत बनाती हैं। मजबूत भावनाएं यह संकेत दे सकती हैं कि हम जीवन को पूरी तरह से गले लगा रहे हैं और हम अपनी प्राकृतिक प्रतिक्रियाओं को नहीं दबा रहे हैं।

भावनाओं कंट्रोल करने की मददगार टिप्स

भावनाओं को पहचानें

सबसे पहले आपको अपनी प्रतिक्रिया के अनुसार भावनाओं की पहचान करने की जरूरत है। फिर आपको यह सोचना चाहिए कि किसी विशेष भावना पर आपकी वह प्रतिक्रिया क्यों थी? आप समझ जाएंगे कि आपको किन भावनाओं पर काबू करने की सबसे पहले जरूरत है।

गहरी सांस लें

 गहरी सांस की शक्ति अनोखी होती है, भले ही आप जरूरत से ज्यादा खुश हों या इतने क्रोधित हों कि आपा खोने की आशंका हो ।

WhatsApp Group Join Now

खुद को अभिव्यक्त करें

आस-पास और स्थिति के प्रति सचेत रहकर आपको यह सीखने में मदद मिल सकती है कि कब भावनाओं को बाहर निकालना ठीक है। अभिव्यक्ति के लिए आप अपने तकिए पर चीख सकते हैं।

प्रकृति के साथ समय बिताएं

 जब आप प्रकृति और जीव-जंतु देखते हैं तो आपके भीतर संवेदना और सहानुभूति जागती है। ये आपकी भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए प्रकृति के साथ समय बिताना जरूरी है।

ये भी पढ़ें : Hardik Pandya ने विनिंग चौका लगाने से पहले DK को इशारा कर क्यों कहा ? मैं हूं ना, देखें वीडियो

Tags

Share this story