Parents Tips: बच्चे का जिद्दी बिहेवियर बन जाएगा आपकी मुसीबत, इन 3 टिप्स से करें सुधार

 

Parents Tips: बच्चों का व्यवहार माता-पिता के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। बच्चे बार-बार जिद करके अपनी बात पैरेंट्स को मनवाने की कोशिश करते हैं। बच्चों से बहुत ही सहज व्यवहार करना होता है। चीजों की हर बच्चा डिमांड करता है लेकिन जरूरी नहीं है कि माता पिता उसकी हर बात मानें। यदि आपका बच्‍चा भी ऑडर देता है। जिद्दी अंदाज में अपनी बात मनवाने के लिए प्रेशर डालता है तो आपके काम की खबर है। बताते हैं माता पिता को ऐसे बच्चों को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए।

माता पिता के लिए काम की टिप्स 

माता-पिता इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आपका बच्‍चा भी कोई बात नहीं मानता है। हमेशा गलत बिहेव आपके साथ करता है जो उसे आगे चलकर नुकसान में डाल सकता है तो उस पर हंसे नहीं और ना ही उसका मजाक उड़ाएं या उसे डांटे नहीं। शांत रहें और उसे कहें कि वो अपनी बात शांत रहकर भी रख सकता है।

बच्चों की इस बात का करें बॉयकॉट

अगर आपका बच्‍चा हुक्‍म के तौर पर आपको कोई ऑर्डर देता है तो इसे बिल्‍कुल ना मानें। उसे समझाएं कि वो आपका बॉस नहीं है। अगर आप उसे अभी नहीं रोकेंगे तो उसे लगेगा कि वो आपका ही नहीं बल्कि सबका बॉस है।

WhatsApp Group Join Now

बच्चे की मदद करें

अगर आपका बच्‍चा दूसरे बच्‍चों से दूर या अलग-थलग रहने पर अकेला महसूस कर रहा है तो उस पर तरस ना खाएं या उसे दोष ना दें। उसकी मदद करें कि वो किस तरह अच्‍छा बिहेवियर अपनाकर अपनी इस समस्‍या को हल कर सकता है।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: बड़े ही नहीं बच्चों को भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स से जानें इसकी वजह और रोकने का तरीका

Tags

Share this story