Hacks To Dry Clothes: बारिश में भी सूखेंगे कपड़े! जानें आसान टिप्स नहीं होगी गीले कपड़े व दुर्गंध जैसी समस्याएं
Hacks To Dry Clothes: मानसून का सीजन आ चुका है और मौसम में बारिश असमय पड़ने लगती है। यूं तो बेहद सुहावना लगता है लेकिन अपने साथ लेकर आता है कई सारी दिक्कतें। ऐसी है एक दिक्कत है कपड़े ना सूखने की। बारिश लगातार पड़ती रहती है तो कपड़ों को सूखने के लिए धूप या कहें गर्माहट नहीं मिल पाती जिससे कपड़े दिनोंदिन गीले ही पड़े रहते हैं और उनमें से सीलन की बदबू आने लगती है। बारिश में कई दिनों तक धूप न निकलने के चलते बारिश में कपड़े सुखाना आसान नहीं होता और गीले कपड़े व दुर्गंध जैसी समस्याएं खड़ी हो जाती है। ऐसे में कुछ उपाय काम आ सकते हैं।
मोटे कपड़े यूं सुखाएं
मोटे कपड़े धूप न मिलने की वजह से जल्दी नहीं सूखते। इन्हें पंखे की हवा में सुखाएं। बदबू से छुटकारा पाने के धोने के एक बाल्टी पानी में 1-2 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर घोल बनाएं। और इस घोल में डालकर निचोड़ें फिर सूखने दें।
समय-समय पर धोएं
रोज पहने जाने वाले कपड़े इकट्ठे न होने दें। इन्हें समय-समय पर धोकर हैंगर्स में टांगकर पंखे के नीचे सूखने दें। इससे प्रयोग करने के लिए समय पर कपड़े सूखते रहेंगे। साथ ही इन्हें घर में ऐसी जगह पर सुखाएं जहां पहले से कोई नमी न हो।
बदबू व फंगस से बचाव
गीले कपड़ों से बदबू आना लाजमी है। पर इन्हें धोते समय कुछ बूंदें नींबू या 1-2 बड़े चम्मच सिरका एक बाल्टी पानी में मिला लेने से कपड़े की चमक बरकरार रखते हुए बदबू से भी निजात पा सकते हैं। इन्हें सुखाते समय कपूर, धूप या अगरबत्ती जलाने से भी इनकी बदबू व फंगस से छुटकारा मिलता है।
ऐसे करें रखरखाव
अलमारी में कपड़े रखने से पहले इनकी नमी खत्म करने के लिए इस्त्री करें। साथ ही सिलिका पाउच को भी कपड़ों के बीच रखें। इसके अलावा अलमारी को सूखे कपड़े से साफ करके व कपड़ों के नीचे अखबार या कागज बिछाकर ही इन्हें अलमारी में रखें।
ये भी पढ़ें- जंक फूड और खराब डाइट से घट रही ब्रिटिश बच्चों की औसत हाइट, स्टडी में आया चौंकाने वाला दावा