Beauty Tips: फिल्मी सितारों जैसी ग्लोइंग और क्लियर स्किन पाने का एक आयुर्वेदिक और असरदार उपाय
Beauty Tips: सेलेब्रिटीज और फिल्मी सितारों जैसी बेदाग, चमकती त्वचा पाने की हर किसी की तमन्ना होती है, लेकिन उसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह घंटों अपनी स्किन की देखभाल में बिताए। अपनी डाइट में हेल्दी फूड शामिल कर पाना भी हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में लगता है कि काश कोई ऐसा उपाय होता कि बस पानी में घोलकर पी लो और कुछ ही हफ्तों में बेदाग, ग्लोइंग स्किन हासिल कर लो। लोग डरते हैं कि कहीं केमिकल युक्त प्रोडक्ट लेने के साइड इफेक्ट न हों और उनकी स्किन और खराब न हो जाए। इसलिए बेहतर है कि आप आयुर्वेदिक और नेचुरल प्रोडक्ट ही अपनाएं। स्किन को भीतर से निखारने के लिए ऐसे फूड्स और नेचुरल सप्लीमेंट्स लेने होते हैं जो आयुर्वेदिक हों और जिनके साइड इफेक्ट न हों। आमतौर पर चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम बहुत-से उपाय करते हैं। इसके बाद भी ये देखा जाता है कि पूरे चेहरे के मुकाबले नाक और उसके आस- पास के हिस्से में कालापन दिखाई देता है। यही कालापन होता है ब्लैकहेड्स जो पसीने के रोमछिद्रों में जमने से बनते हैं। इन्हें कुछ उपायों के जरिए हटाया जा सकता है।
दालचीनी- नींबू का स्क्रब
एक बोल में दालचीनी पाउडर और नींबू का रस बराबर मात्रा में लें। इन्हें आपस में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसको ब्लैकहेड्स पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। लगभग पांच मिनट स्क्रब करने के बाद साफ़ पानी से धो लें।
शक्कर का स्क्रब
एक बोल में एक बड़ा चम्मच शक्कर लें। इसमें एक दो छोटा चम्मच नींबू का रस अच्छी तरह से मिला लें। अब इस बनाए गए पेस्ट से ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर उंगलियों के पोरों से मसाज करें। पांच मिनट मसाज करने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
शहद का लेप
एक बोल में पानी गर्म कर लें। इसकी मदद से एक बड़ा चम्मच शहद को गुनगुना कर लें लेकिन ध्यान रखें शहद में पानी न मिल जाए। अब इस शहद को ब्लैकहेड्स पर लेप की तरह लगा लें। इसे दस मिनट लगा रहने दें। अब एक मुलायम कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर चेहरे को पोंछ लें।
आंखों के लिए व्यायाम भी ज़रूरी
1 आराम से बैठ जाएं। अब आंखें बंद कर लें। फिर आंखें खोलें और पलकों को तेज़-तेज़ गति से झपकाएं। इस व्यायाम को 2 मिनट तक लगातार करें।
2 सीधे बैठ जाएं और चेहरा सीधा रखते हुए सामने की ओर देखें। अब चेहरा हिलाए बिना ऊपर देखें और फिर नीचे। इसी तरह चेहरे को बिना हिलाए दाहिनी तरफ देखें और फिर बाई ओर। इन्हें 10-10 बार करें।
3 आंखें बंद कर लें। दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें। और फिर इनको आंखों पर 40 सेकंड रखें। इसे रोज़ 5 मिनट करें।
एलर्जी से बचाव
इस मौसम में आंखें कई तरह की एलर्जी की चपेट में आ सकती हैं। इससे बचने, पोषक आहार लेने और स्क्रीन से टूटी बनाने के साथ ही आंखों को ठंडा रखना भी ज़रूरी है। इसके लिए ठंडे पानी से आंखों को कई बार धोएं या ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर आंखों को पोंछें। आंखों को हाथों से न रगड़ें। धूप की तेज़ किरणों से इसे बचाएं क्योंकि इससे आंखों से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही आंखों में जलन, खुजली और लालिमा हो सकती है। इसलिए धूप में निकलते वक़्त चश्मा लगाएं। धूल और मिट्टी से आंखों को सुरक्षित रखें। आंखों में जलन, खुजली या लालिमा होने पर कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल न करें।
ये भी पढ़ें- Plant Care Tips: गर्मी में पौधों का रखें ध्यान, सीखिए ठंडी और ऑर्गेनिक खाद बनाना, जिनसे सुरक्षित रहेंगे आपके ट्री