Child Care Tips: पेट के कीड़ों से परेशान हो गया है बच्चा तो आपके किचन में ही छुपा है इसका इलाज, फॉलो करें ये टिप्स

 
Child Care Tips: पेट के कीड़ों से परेशान हो गया है बच्चा तो आपके किचन में ही छुपा है इसका इलाज, फॉलो करें ये टिप्स

Child Care Tips: पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है, खासकर बच्चों में अक्सर कीड़े गंदे पानी से हाथ धोने और दूषित पानी के पीने से होते हैं। बचपन में बच्चे कुछ भी खाते हैं जैसे मिट्टी खाना, खराब भोजन खाना इससे पेट में दर्द, भूख कम लगना, उल्टी आना जैसी कई समस्याएं शुरु हो जाती है। आपने देखा होगा कि डॉक्टर हर 6 महीने में बच्चों को कीड़े की दवा पीने को कहते हैं।

ज्यादा कीड़े होने पर बच्चों की सेहत भी खराब होने लगती है। कई बार पेट में घाव भी होने लगते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए लाएं हैं कुछ घरेलू उपाय ( Child Care Tips) जिसे अपनाकर आप अपने बच्चों को कीड़ों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Child Care Tips: पेट के कीड़ों से परेशान हो गया है बच्चा तो आपके किचन में ही छुपा है इसका इलाज, फॉलो करें ये टिप्स
SOURCE: PIXABAY

Child Care Tips:

अनार

 पेट के कीड़े खत्म करने के लिए अनार के छिलकों का उपयोग करना चाहिए। इसके छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब इसे दिन में कम से कम 2 बार 1-1 चम्मच खा लें। कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े मर जाएंगे।

लहसुन

लहसुन भी पेट के कीड़े खत्म करने के लिए एक कारगर उपाय है। इसके लिए लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर दिन में 2 बार इसका सेवन करें।  इससे पेट के कीड़े मर जाएंगे।

Child Care Tips: पेट के कीड़ों से परेशान हो गया है बच्चा तो आपके किचन में ही छुपा है इसका इलाज, फॉलो करें ये टिप्स
source: pexels

तुलसी

कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाना है तो तुलसी भी यह काम करता है।  इसके लिए तुलसी के पत्तियों का रस निकाल लें और 1-1 चम्मच दिन में 2 बार पिएं।

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। नीम की पत्तियों को पीसकर शहद में मिलाकर खाली पेट सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। हालांकि नीम के पत्ते होते कड़वे हैं लेकिन कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

अजवाइन

अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े हो गए हैं तो उसे अजवाइन खिलाना चाहिए। अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कीड़ों को खत्म करने का काम करते हैं। आधा चम्मच अजवाइन पाउडर लेकर उसमें आधा चम्मच गुड़ मिलाएं। अब इसकी गोली बनाकर बच्चों को दिन में 3 बार खिलाएं। इससे कीड़े खत्म हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें-Fitness Tips: मलाइका अरोड़ा जैसा चाहते हैं पत्नी का फिगर तो ये तीन योग ही है इसके बेस्ट समाधान

Tags

Share this story