Cheese Corn Toast Recipe:  ट्राय करें टेस्टी चीजी कॉर्न टोस्ट, बच्चों से बड़ों तक सबके मुंह में आ जाएगा पानी

 

Cheese Corn Toast recipe :  अगर आप रोजाना एक जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो कुछ चटपटा ट्राई कर सकते हैं।  कॉर्न से बनी चीजों को अक्सर लोग खाना पसंद करते हैं। खास कर जब इसे चीज के साथ मिला दिया जाए तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यहां हम बता रहे हैं चीज कॉर्न टोस्ट बनाने का तरीका। इस रेसिपी से आप भई चीज कॉर्न टोस्ट बनाने का ट्राई कर सकते हैं।

चीज कॉर्न टोस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए 

1.ब्रेड स्लाइस
2.मेयोनीज
3.शेजवान सॉस
4.प्याज 
5.टमाटर
6.शिमला मिर्च
7.स्वीट कॉर्न 
8.चीज
9.नमक 
10.काली मिर्च पाउडर 
11.चिली फ्लैक्स
12.ऑरिगेनो
13.बटर

ऐसे बनाएं रेसिपी कैसे बनाएं

  • इसे बनाने के लिए आपक सबसे पहले सब्जियों को अच्छे से धोएं। 
  • फिर सब्जियों को सूखने के बाद बारीक-बारीक काट लें।
  •  अब स्वीट कॉर्न को भी बॉइल करें। 
  •  जब सभी तैयारी हो जाए तो एक कटोरी में सभी सब्जियों, स्वीट कॉर्न, मेयोनीज, शेजवान सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर को डालें। 
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर से इसमें कद्दूकस की हुई चीज डालें। अच्छे से मिलाएं।
  • अब ब्रेड स्लाइस को लें और इस स्टफिंग को ब्रेस स्लाइस पर लगाएं। अच्छे से स्प्रेड करने के बाद इस पर खूब सारा कद्दूकस किया हुआ चीज स्प्रेड करें। 
  •  अब एक तवा गर्म करें और फिर इस पर बटर लगाएं। अब इस पर ब्रेड रखें और इसे ढक दें। मीडियम टू लो फ्लेम पर इसे 3 से 4 मिनट के लिए सेकें। चीजी कॉर्न टोस्ट तैयार है इसे सर्व करें। 

ये भी पढ़ें-Bachka Recipe: बिहार की ये रेसिपी है टेस्ट में लाजवाब, सीखे बनाने का तरीका

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story