Easter Recipes: क्लासिक डेविल्ड एग रेसिपी के साथ मनाएं ईस्टर संडे, वीकेंड बन जाएगा जायकेदार
Easter Recipes: गुड फ्राइंडे के तीसरे दिन यानी संडो को ईस्टर संडे आता है। कोई भी त्योहार लजीज व्यंजनों के बगैर अधूरा लगता है। ईस्टर के मौके पर लोग चॉकलेट एग्स को डेकोरेट करते हैं और दोस्तों को गिफ्ट देते हैं। प्यार और खुशियों से भरे ईस्टर वीक को लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। आइए जानते हैं ईस्टर के मौके पर कुछ खास रेसिपी के बारे में जो आपके वीकेंड को और भी जाायकेदार बना सकती हैं।
अंडा सेहत के लिए लाभकारी
अंडे अगर हम खाते हैं तो दिनभर एक्टिव रखने का काम करता है। आप इसे बॉइल करके, ऑमलेट बनाकर, भुर्जी के रूप में या एग करी के तौर पर मील का हिस्सा बना सकते हैं। प्रोटीन,आयरन, विटामिन्स से भरपूर एग की इस रेसिपी के बारें में जानिए।
क्लासिक डेविल्ड एग रेसिपी बनाने की प्रोसेस
- डेविल्ड एग बनाने के लिए अण्डों को उबाल लें।
- एग्स को ओवर बॉइल्ड करने से बचें और उन्हें एक बाउल में निकाल लें।
- अण्डों को उसकी शैल से बाहर निकालें और उन्हें लंबाई में काट लें।
- इनमें मौजूद योल्क या जर्दी को अलग एक कटोरी में निकाल लें।
- अब जर्दी को फोर्क से मैश कर दें।
- वहीं अण्डों को एक प्लेट में रखें।
- अब अंडे की जर्दी में मेयोनेज़, डिजोन सरसों, सिरका, एक चुटकी नमक और एक चुटकी काली मिर्च मिला दें।
- इस मिश्रण को स्मूद होने तक हिलाते रहें।
- चम्मच की मदद से इसे अण्डों में दोबारा से भर दें।
- अगर आप रेड पैपर खाते हैं, तो आखिर में उसे रेसिपी पर गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 15 से 20 मिनट में बनकर तैयार रेसिपी का मजा लें।
ये भी पढ़ें- Ramadan Recipe 2023: रमजान में खाएं टेस्टी चिकन मुगलई पराठा, रोजा इफ्तार में मिलेगा लाजवाब टेस्ट, नोट करें रेसिपी