Bhatia Kadhi Recipe: गुजरात की इस भाटीया कड़ी से मेहमान हो जाएंगे खुश, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

 

Bhatia Kadhi Recipe: खाने के शौकिनों के लिए तो नया ट्राय करने हमेशा की बात है लेकिन कुछ लोग हैं जो रोज आलू, भिंड़ी, लौकी खाकर बोर हो गए हैं तो ऐसे लोगों के लिए हम लेकर आएं हैं गुजराती भाटीया कड़ी रेसिपी। ये गुजराती भाटीया समाज की मूल रेसिपी है। यह एक मीठा-खट्टा विकल्प है जिसे तुवर दाल के पानी, दही और सब्ज़ीयों से बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि

सामग्री

  • 1 कप तुवर दाल
  • 1/4 कप दही
  • 1 टेबल-स्पून बेसन
  •  2 टेबल-स्पून तेल
  • 1 टी-स्पून जीरा
  • 1/2 टी-स्पून सरसों
  •  1/4 टी-स्पून हींग
  •  1/2 टी-स्पून मेथी दानें
  •  1 कप भिंडी
  •  50 मिमी के टुकड़ो में कटी हुई
  •  1/4 कप स्लाईस्ड मूली
  • 1 1/2 कप सहजन फल्ली
  •  50 मिमी के टुकड़ो में कटी हुई
  • 3 से 4 कोकम
  • 10 मिनट के लिए भिगोकर छाने हुए
  • 4 टेबल-स्पून कटा हुआ गुड़
  • नमक स्वादअनुसार
  •  1/2 कप मोटे स्लाईस्ड केले

इस विधि से करें तैयार

  • तुवर दाल और 5 कप पानी को एक प्रेशर कुकर में मिलाकर, 2 सिटी तक प्रैशर कुक कर लें।
  • ढक्कन खोलने से पूर्व सारी भाप निकलने दें।
  • हल्का ठंडा कर दाल छान लें और पानी को एक तरफ रख दें। इस व्यंजन के लिए आपको केवल पानी की आवश्यक्ता है।
  •  दही और बेसन को एक बाउल में अच्छी तरह फेंट लें। एक तरफ रख दें।
  • एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और जीरा, सरसों, हींग और मेथी दाने डालें।
  • जब सरसों के बीज चटकने लगे, भिडी, मूली, सहजन फली और छाना हुआ दाल का पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • ढक्कन से ढ़ककर, धिमी आंच पर 8-10 मिनट के लिए या सब्जीयों के नरम होने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
  • कोकम, गुड़, तैयार दही-बेसन का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले और लगातार हिलाते हुए, धिमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पका लें।
  • केले डालकर अच्छी तरह मिला लें और घिमी आंच पर और 2 मिनट के लिए पका लें। धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।

ये भी पढ़ें- Ramadan Recipe 2023: रमजान में खाएं टेस्टी चिकन मुगलई पराठा, रोजा इफ्तार में मिलेगा लाजवाब टेस्ट, नोट करें रेसिपी

Tags

Share this story