Kokum Sharbat Recipe: गर्मी को कोसों दूर भगाएं ये समर ड्रिंक, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के लिए है बहुत ही फायदेमंद

 
Kokum Sharbat Recipe: गर्मी को कोसों दूर भगाएं ये समर ड्रिंक, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के लिए है बहुत ही फायदेमंद

कोकम एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक के रूप में परोसा जाता है। स्वाद से भरपूर कोकम शरीर को कूलिंग इफेक्ट देता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए यह एक बहुत ही परफेक्ट ड्रिंक है। यह आपको डिहाइड्रेशन और सनस्ट्रोक से दूर रखता है। Kokum Sharbat Recipe के कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं। इसे कच्चा भी खाया जाता है और जूस के जैसा भी पिया जाता है। आइये जानते हैं कोकम के फायदे और इसका शरबत बनाने का तरीका।

Kokum Sharbat Recipe के फायदे

  • कोकम का शरबत आपको डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद करता है।
  • कोकम के हेल्थ बेनिफिट्स  आंत समस्याओं, कान के संक्रमण, घावों, पीरियड में देरी और सूजन संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए अच्छा माना जात है।
  • कोकम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों और स्किन की बनावट में सुधार करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो सेल्स की मरम्मत में मदद करते हैं।
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसी के साथ यह दिल की बीमारी से परेशान लोगों के लिए अच्छा है।

Kokum Sharbat Recipe सामग्री

  • कोकम राइड्स- 5-6
  • पुदीना- एक बड़ा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
  • स्टीविया / गुड़ सिरप- 2 बूंदें
  • काला नमक - 1/4 चम्मच
  • पानी - 1 गिलास
  • आइस क्यूब्स- 2-3 (वैकल्पिक)

Kokum Sharbat Recipe विधि

  • ड्राई कोकम को रातभर या गर्म पानी में कुछ घंटों के लिए भिगोएं, जब तक ये नरम न हो जाएं।
  • एक बार जब यह नरम हो जाए तो इसे मैश कर लें और गूदे को निचोड़कर निकाल लें।
  • अब तवे को अच्‍छी तरह से गर्म करके उसपर जीरा डालकर अच्‍छी तरह से भून लें। फिर इसे अच्‍छी तरह से पीस लें।
  • अब गूदे में कटे हुए पुदीना की पत्तियां, पानी, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्टीविया / गुड़ की बूंदें डालें।
  • अच्छी तरह से हिलाओ और ठंडा-ठंडा सर्व करो।

कोकम शरीर के लिए सबसे अच्छे नेचुरल कूलेंट में से एक है। आयुर्वेद के अनुसार पित्त दोष को कम करने में उत्कृष्ट है। विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर कोकम का शरबत डाइजेशन में मदद करता है और भूख को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- Health Care: सोते वक्त आता है पसीना तो ना करें नजरअंदाज, ये गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story