Dahi Tadka Recipe: किचन में नहीं जाने का है मन तो बस 5 मिनट में बना दें दही तड़का की ये रेसिपी

 
Dahi Tadka Recipe: किचन में नहीं जाने का है मन तो बस 5 मिनट में बना दें दही तड़का की ये रेसिपी

दही से बनी कई रेसिपी आपने ट्राए की होंगी तो आज ट्राए करें दही की सिंपल रेसिपी यानि Dahi Tadka Recipe। दही तड़के को आप रोटी या पराठे के साथ सर्व करती हैं। जिन्हें दही से बनी सब्जी खाना बहुत पंसद है उन्हें दही तड़का काफी पंसद आएगा। दही तड़का बनाने में आपको बस 5 से 6 मिनट का समय लगेगा और खाने में उससे भी कम। तो चलिए बनाते हैं स्पेशल Dahi Tadka Recipe।

Dahi Tadka सामग्री :

  • दही – एक पाव
  • जीरा- 1/4 टेबलस्पून 
  • लाल सूखा मिर्च – 2
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • हींग – एक चुटकी
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/5 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/ 4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

Dahi Tadka बनाने की विधि :

सबसे पहले हम दही को फेट लेंगे। प्याज को छीलकर वाश कर लेंगे और बारीक काट लें। अब गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और आयल डाल देंगे ऑयल गरम होने के बाद उसमे जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद उसमे बारीक कटा प्याज, सूखा लाल मिर्च, करी पत्ता डाल देंगे। प्याज हल्का ब्राउन हो जाये तब उसमे हींग, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 सेकंड भुनेंगे।

WhatsApp Group Join Now

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर डालकर 1 सेकंड और भुनेंगे। अब गैस को बंद करके फेटा हुआ दही डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे। फिर से गैस ऑन करके 2 मिनट स्लो फ्लेम पर पकाएंगे इसके बाद नमक और बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे। स्वादिष्ट दही तड़का बनकर तैयार है | दही तड़के को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें।

टिप्स

  • ध्यान रखें दही डालते समय गैस बंद कर दे या गैस का फ्लेम कम दे नहीं तो दही फट जाता है |

यह भी पढ़ें- Baby Care: गर्मी में बच्चों के लिए बहुत जरूरी है दही चावल, इम्यूनिटी बढ़ाएं और सर्दी जुकाम को दूर भगाएं

Tags

Share this story