Beauty Tips: अपने होंठों की चमक बनाए रखने के लिए अपनाए ये 5 नुस्खे, सीखें खुद का लिप बाम बनाना

 

Beauty Tips: पाउट बनाने और मुस्कान बिखेरने वाले आपके होंठों को पिग्मेंटेशन से बचाने में कुछ उपाय लाभदायक हो सकते हैं। चेहरे की त्वचा की तरह होंठों का रंग भी गहरा पड़ सकता है। धूप, हायपरपिगमेंटेशन, पानी की कमी या कॉस्मेटिक का लगातार उपयोग होंठों का रंग गहरा कर सकता है। ऐसे में जिस तरह चेहरे पर पैक लगाकर उसमें निखार लाया जा सकता है, वैसे ही होंठों के लिए कुछ घरेलू उपचार कारगर साबित हो सकते हैं।

1 शहद का स्क्रब

मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने के लिए होंठों को धीरे से एक्सफोलिएट कर सकते हैं। घर पर स्क्रब बनाने के लिए एक छोटा चम्मच शहद और शक्कर मिलाएं। धीरे-धीरे इस मिश्रण को होंठों पर गोलाई में रगड़ें। लगभग 2-3 मिनट बाद इसे गर्म पानी से धो लें। होंठों की त्वचा बहुत पतली और कोमल होती है इसलिए हफ्ते में केवल एक बार ही एक्सफोलिएट करें।

WhatsApp Group Join Now

2 खीरे की स्लाइस

खीरा होंठों की त्वचा को पिगमेंटेशन से निजात दिलाने में खास सहायक है। खीरे को पतले स्लाइस में काटकर होंठों की डार्क त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। लगभग दो मिनट बाद साफ़ पानी से धो लें।

3 स्ट्रॉबेरी मास्क

एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और एक मुट्ठी स्ट्रॉबेरी मिला लेकर इसका एक थिक पेस्ट बना लें। इसे सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं। यह मास्क होंठों के गहरे रंग को हल्का करने में मदद कर सकता है।

4 नींबू का रस

खट्टे फलों के छिलके मेलानिन के उत्पादन को रोक सकते हैं। मेलानिन से होंठ काले हो जाते हैं। नींबू को रोज रात को सोने से ठीक पहले लगाना लाभदायक है। इसके लिए एक नींबू को आधा काटे और इसके रस को होठों पर मलें। रातभर लगा रहने के दें और सुबह उठकर ठंडे पानी से धो लें। जब तक आपको फ़ायदा न नजर आए इसको हर रात सोने से पहले दोहराएं। बदलाव दिखने में 30 दिन भी लग सकते हैं।

5 हल्दी का पेस्ट

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो विशेषज्ञों के अनुसार मेलानिन के संश्लेषण को रोक सकता है। यह त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। हल्दी पाउडर में दूध या पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे होंठों पर लगाएं। लगाने के पांच से दस मिनट बाद धो लें। होंठों को थपथपा कर सुखाने के बाद लिप बाम या मॉइश्चराइजर लगाएं।

खुद बनाएं लिप बाम

लिप बाम का नियमित उपयोग होंठों को नमीयुक्त और स्वस्थ बनाए रख सकता है। ऐसे बनाएं... 1 बड़ा चम्मच मोम को आंच में पिघला लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल डालने के बाद मिश्रण को 30 सेकंड के लिए या जब तक सारी सामग्री पिघल न जाए तब तक गर्म करें। चाहें तो इसके बाद पिपरमिंट तेल की तीन बूंदों को मिश्रण में डाल दें। तैयार पेस्ट को एक छोटे बर्तन या ट्यूब में डाल दें। अंत में इसे फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। प्रयोग करने के बाद लिप बाम को पिघलने से बचाने के लिए ठंडे स्थान पर रखें।ध्यान रखें कि त्वचा के अलग-अलग प्रकार होने के चलते पिग्मेंटशन में इन उपचारों के काम करने में कुछ समय लग सकता है। समस्या गंभीर होने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें: Winter Destination: घूमने के लिए बेस्‍ट है उत्‍तराखंड का ये हिल स्‍टेशन, चले आइये वीकेंड पर दिल हो जाएग खुश

Tags

Share this story