Health Tips:बारिश के मौसम में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान,  इन 6 टिप्स को करें Follow

 
Heath News

Health Tips: बरसात के मौसम में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि इस मौसम में सब जगह पानी औरसीलन से बीमारियां अधिक होती हैं। सर्द और गर्म मौसम की वजह से पाचन क्रिया भी ठीक नहीं रहतीं। इसलिए इन समस्याओं से बचने का प्रयास करना चाहिए।  मानसून कभी अकेला नहीं आता वो अपने साथ संक्रमण और एलर्जी जैसी दिक्कतें भी लाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के मौसम में बरकरार तपिश, ठंडे और गीले मौसम में तब्दील हो जाती है। इंडियन एक्सप्रेस से इस विषय पर बात करते हुए वॉकहार्ट अस्पताल के आंतरिक चिकित्सा सलाहकार और डॉक्टर अनिकेत मुले ने बताया कि ये जरूरी है कि मानसून के आने से पहले ही अपनी बॉडी को मौसम के बदलाव के लिए तैयार किया जाये, जिससे आप किसी भी तरह के इंफेक्शन, एलर्जी और बीमारी से खुद को बचाने में कामयाब हो सकें. इसके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको किन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।

साफ सफाई

मानसून में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सफाई में हाथों की सफाई विशेष आवश्यक है, इसलिए खाना खाने से पहले हाथ ज़रूर धुलें। अगर आप नाखून बढ़ाने के शौकीन भी हैं, तो इस मौसम में छोटे नाखून रखें।

बाहर का खाना नहीं खाएं

आपका आहार थोड़ा हल्का खाना खाने की आदत डालें, जो 'आसानी से पच सके क्यों कि बरसात में गैस, अपच जैसी पेट की समस्याएं अधिक होती हैं। बाहर का खाना या बासी खाना ना खायें।

WhatsApp Group Join Now

इंडोर खेल

मानसून में भीगने का डर अधिक रहता है, इसलिए बच्चों को इंडोर खेल खेलने को ही प्रेरित करें। घर और उसके आस-पास पानी ना जमां होने दें। मानसून आने से पहले से ही साफ-सफाई की आदत बना

यह सावधानी रखें

पूरी बांह के कपड़े पहनें, जिससे आप मच्छरो से बच सकें। अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करें। फास्ट फूड और बाहर के खाने से बचें।

एक्सरसाइज जरूर करें

गर्मी का तपिश भरा मौसम गीले और ठंडे मौसम में तब्दील होने पर आपकी सेहत पर भारी न पड़े, इसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना कुछ देर एक्सरसाइज जरूर करें। ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करेगी। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा, साथ ही हार्ट भी बेहतर तरीके से काम करेगा। इसके लिए आप वॉकिंग, स्किपिंग, साइकिलिंग और दौड़ने जैसी एक्सरसाइज को अपने डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

बॉडी को हाइड्रेटेड रखें

इस मौसम में बॉडी को हाइड्रेटेड रखने की भी जरूरत है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जिससे आपकी बॉडी से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकें। पानी के अलावा आप अदरक की चाय, ग्रीन टी या कैमोमाइल चाय की मदद भी ले सकते हैं। हर्बल टी पेट के लिए अच्छी होती है और शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकती है. इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि कॉफी, चाय और सोडा जैसे पेय पदार्थ का सेवन न करें क्योंकि इनसे बॉडी में डिहाइड्रेशन हो सकती है। 

Tags

Share this story