International Yoga Day 2023: योग के फायदे ही फायदे, इन 5 बीमारियों का इलाज संभव
International Yoga Day 2023: योग स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा बीमारियों से संबंधित योग करने पर मरीजों का राहत मिलती है। खास बात यह है कि कई ऐसी बीमारियां जिनका एलोपैथी में कोई इलाज नहीं है, योग साधना से उनका इलाज हो सकता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और मानसिक तनाव को दूर करता है। योग आसन शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है।
इन 5 बीमारियों में होता है फायदे
मोटापा
योग करने से मोटापे से जुड़े कई रोगों से मुक्ति मिलती है। अगर आप नियमित तौर पर योग करते हैं तो आपका वजन जरूर कम हो जाएगा. मोटापा दूर करने के लिए वैसे तो कई आसन हैं लेकिन सबसे कारगर आसन ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन और पार्श्वकोणासन हैं।
डायबिटीज
माना जाता है कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। वास्तव में आप इंसुलिन प्रतिरोधक का इलाज नहीं कर सकते. लेकिन अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।योग की मदद से बॉडी का ब्लड शुगर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। कपालभाति प्राणायाम, धनुरासन और चक्रासन से डायबिटीज की समस्या कम होती है।
हाइपरटेंशन
हाईब्लड प्रेशर से कई बीमारियों की शुरुआत होती है. हाइपरटेंशन की बीमारी को दूर करने में योग काफी मददगार है. योग व ध्यान की मदद से हाइपरटेंशन को दूर किया जा सकता है. इसके लिए आप पश्चिमोत्ताशन, शवासन, प्राणायाम और अधो-मुखश्वनासन करें।
माइग्रेन
एक उम्र के बाद अकसर लोगों को माइग्रेन की समस्या होने लगती है. माइग्रेन का मुख्य कारण दिमाग तक ब्लड का पर्याप्त मात्रा में सर्कुलेशन न होना है. योग की मदद से दिमाग तक आसानी से ब्लड पहुंच जाता है। माइंड में फ्रेशनेस बनी रहती है. माइग्रेन में शीर्षासन या हेडस्टैंड करने से लाभ मिलता है।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2023: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? जानें ये खास वजह