क्या आप भी नवरात्रि के व्रत में खाते है Kuttu Atta? तो जरा रुकिए, क्या वाकई शुद्ध है यह आटा? जानें

 
क्या आप भी नवरात्रि के व्रत में खाते है Kuttu Atta? तो जरा रुकिए, क्या वाकई शुद्ध है यह आटा? जानें

नवरात्रि और विभिन्न व्रत में आप गेहूं, बाजरा, मकाई जैसे आटे का प्रयोग नहीं करते हैं क्योंकि इनकी गिनती अनाज में की जाती है। इसलिए आप फलाहारी आटे का सेवन करते हैं। जिसके लिए आप किराने की दुकान से Kuttu Atta लेकर आते हैं और इसकी पूड़ी, पराठा आदि बनाते है। लेकिन क्या आपको पता है कुट्टू का आटा फलाहारी क्यों होता है आखिर इसकी गिनती अनाज में क्यों नहीं की जाती है?

चलिए जानते हैं किससे बनता है Kuttu Atta, क्या व्रत में खाने लायक होता है यह?

क्या आप भी नवरात्रि के व्रत में खाते है Kuttu Atta? तो जरा रुकिए, क्या वाकई शुद्ध है यह आटा? जानें
source: pexels

क्या होता है Kuttu Atta

दरअसल कुट्टू को अंग्रेजी Buckwheat कहते है, लेकिन इसकी गिनती अनाज में नहीं होती है। गेहूं अनाज में शामिल होता है जबकि कुट्टू की गिनती फलों में होती है। यह बकव्हीट पोलीगोनेसिएइ परिवार का पौधा है। बकव्हीट पौधे से निकलने वाले फल तिकोने आकार के होते है, जिसे पीसकर आटा तैयार किया जाता है। इसी आटे को आप कुट्टू का आटा कहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
क्या आप भी नवरात्रि के व्रत में खाते है Kuttu Atta? तो जरा रुकिए, क्या वाकई शुद्ध है यह आटा? जानें
source: pixabay

यह पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होता है। इसमें गुच्छों में फूल और फल आते हैं। भारत में यह बहुत कम जगहों पर उगाया जाता है। जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, नीलगिरी और नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में इसे उगाते है।

पोषण से भरपूर होता है Kuttu Atta

नवरात्रि के व्रत में इस आटे की पूरी, चिल्ला या पराठा बड़े चाव से खाया जाता है। कुट्टू का आटा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, वीटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, फॉलेट, जिंक, कॉपर, मैग्नीज और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा पायी जाती है। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी आती है, साथ ही वजन को कम करने में भी सहायक होता है।

क्या आप भी नवरात्रि के व्रत में खाते है Kuttu Atta? तो जरा रुकिए, क्या वाकई शुद्ध है यह आटा? जानें
source: pixabay

इसमें फाइटोन्यूट्रिएट रूटीन भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करता है। सेलियक रोग से पीड़ितों को भी इसे खाने की सलाह दी जाती है।

Kuttu Atta के फायदे

  • पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कुट्टू का आटा बेहद फायदेमंद होता है। गालब्लैडर में पथरी के खतरे को कम करता है। इसकी रोटी का सेवन कर सकते हैं।
  • कुट्टू में विटामिन के साथ बी- कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है। इसलिए ये लीवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद रहता है।
  • डाइट में कुट्टू का आटा शामिल करने से बालों को मजबूती मिलती है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप अपने आहार में इसे शामिल करें।
  • मानसिक तनाव को कम करने का भी काम करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और इसके तत्व स्ट्रेस को कम करते है।

यह भी पढ़ें- खास Navratri Mehndi Design से मातारानी को करें प्रसन्न, मां खुशियों से भर देंगी आपकी झोली!

Tags

Share this story